फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: इंस्पेक्टर से पप्पू ने कही ऐसी मजेदार बात...पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Fri, 19 Feb 2021 05:01 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

पति – आज तो गर्मी सी लग रही है।
.
पत्नी – हां गर्मी होने लगी है...
.
पति – चलो छत पर ठंडी हवा खाकर आते हैं...
.
पत्नी – आप जाओ, मैं प्लेट और चम्मच
लेकर आती हूं..!
विज्ञापन

2 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
ज्ञान का पिटारा...
जिस पुरुष ने आज के समय में पत्नी, नौकरी और
स्मार्टफोन के बीच में सामंजस्य बैठा लिया है,
तो वह पुरुष नहीं महापुरुष है...!!!
विज्ञापन

3 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
पति - तुम्हें एक अरब मिल जाए तो क्या करोगी...?
.
.
पत्नी ने बड़ी मासूमियत से जवाब दिया -
अरब का मैं क्या करूंगी, पुलिस को बोलूंगी कि
वो उसे वापस अरब भेज दें...!
.
पति बेहोश...

4 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
लड़के का बाप - क्या करती है आपकी लड़की...?
.
लड़की का बाप - एक्ट्रेस है, टिकटॉक पर...
और आपका लड़का...?
.
लड़के का बाप - सेना का जवान है, 
पबजी में...!!!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
पप्पू पुलिस स्टेशन जाकर बोला...
.
पप्पू - इंस्पेक्टर साहब मुझे फोन पर जान से मारने की
धमकी दी जा रही है...!
.
इंस्पेक्टर - कौन दे रहा है...?
.
पप्पू - बिजली वाले...!
कहते हैं, बिल नहीं भरा, तो काट देंगे…!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें