फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: पप्पू ने अपने दोस्त को बताई फेल होने की ऐसी मजेदार वजह...पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Mon, 12 Jul 2021 02:09 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------

एक महिला अपनी नई पड़ोसन के घर के अंदर जाने लगी,
तभी उसकी निगाहें दरवाजे के ऊपर टंगे बोर्ड पर पड़ी...
.
लिखा था - कृपया चप्पलों के साथ अपनी गलत सोच,
गलत हरकत, सास-बहू देवरानी-जेठानी और ननद की
चुगली बाहर ही उतार कर आएं और
एक सबसे खास बात...
.
अपनी तिरछी नजरों से 
मेरे हैंडसम पति को ना देखें...
वो बहुत सीधे हैं, किसी के भी
बहकावे में आ जाते हैं...!
विज्ञापन

2 of 7
Jokes - फोटो : Pixabay
ज्योतिष - तुम्हें होने वाले पति का भविष्य जानना है...? 
.
.
.
लड़की - भविष्य तो मैं तय करूंगी, आप को बस
भूतकाल बताओ उसका...!
विज्ञापन

3 of 7
Jokes - फोटो : Pixabay
शादी क्या होती है...?
यह समझने के लिए एक वैज्ञानिक ने शादी कर ली...!
.
अब उसको ये समझ नहीं आ रहा है कि...
.
विज्ञान क्या होता है...?

4 of 7
Jokes - फोटो : Pixabay
पप्पू की हुई मास्टर से लड़ाई...!
.
मास्टर ने की पप्पू की पिटाई...!
.
पप्पू का गरम हुआ खून...!
.
गया कब्रिस्तान और मास्टर की
फोटो टांग के लिख दिया -
COMING SOON...!
विज्ञापन

5 of 7
Jokes - फोटो : Pixabay
एक पागल आईने में
खुद को देख कर सोचने लगा...!
.
यार इसको कहीं देखा है...?
.
काफी देर टेंशन में सोचते-सोचते अचानक बोला...
.
धत्त तेरी की... ये तो वही है, जो
.
उस दिन मेरे साथ बाल कटवा रहा था...!
विज्ञापन

6 of 7
Jokes - फोटो : Pixabay
वो लड़के भी अपनी जानू के लिए 
जान देने को तैयार बैठे हैं...!
.
जिनको
.
बीमारी होने पर चार आदमी पकड़कर 
डॉक्टर से इंजेक्शन लगवाते हैं...!
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Jokes - फोटो : Pixabay
पप्पू - मैं फेल होना चाहता हूं...!
.
दोस्त - क्यों...?
.
पप्पू - पापा ने कहा है कि 
फर्स्ट आया तो साइंस,
सेकेंड आया तो आर्ट्स...
.
और
.
फेल हुआ तो शादी करा दूंगा तेरी...!
.
दोस्त बेहोश होते-होते बचा...!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें