फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Comedy Jokes: मटरू- मेरे पास सुतली बम, फुलझड़ी, अनार है, तुम्हारे पास क्या है, गटरू के जवाब ने कर दिया धमाका

Wed, 08 Jan 2025 05:02 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Comedy Jokes: जोक्स और मजेदार चुटकुले माहौल को खुशनुमा बनाने में मददगार होते हैं। आज हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं हंसाने-मुस्कुराने और ठहाके लगाने वाले वायरल चुटकुले। 
 
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Comedy Jokes: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह और शाम नियमित रूप से हंसते हैं, तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके आसापास भी नहीं भटकती है। इसलिए आपको हंसाने के लिए हम लेकर आए हैं कुछ वायरल हो रहे चुटकुले (Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़कर आप पेट पकड़कर ठहाके लगाने लगेंगे।

टीचर ने साइंस लैब में अपनी जेब से एक सिक्का
निकाला और एसिड में डाला, फिर छात्र से पूछा -
कि ये सिक्का घुल जाएगा या नहीं...?
छात्र- सर नहीं घुलेगा...!
टीचर- शाबाश... लेकिन तुम्हें कैसे पता...?
छात्र- सर अगर एसिड में डालने से अगर सिक्का घुलता, तो आप सिक्का हमसे मांगते, ना कि अपनी जेब से निकालते...!
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
मटरू- देखो मेरे पास आज सुतली बम, फुलझड़ी, अनार, रॉकेट सब कुछ है। तुम्हारे पास क्या है? 
गटरू- मेरे पास वह है जो लगा दूं तो सब खत्म....माचिस!

 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
डॉक्टर- चश्मा किसके लिए बनवाना है?
चिंटू- टीचर के लिए।
डॉक्टर- पर क्यों?
चिंटू- क्योंकि उन्हें मैं हमेशा गधा ही नजर आता हूं।
सुनते ही जोर से हंसा डॉक्टर।

Jokes in Hindi, Chutkule: गप्पू से पप्पू- यार शादी के जोड़े कौन बनाता है? फिर जो हुआ जानकर लगाएंगे ठहाके

4 of 5
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
दो दोस्त पार्क में बैठकर आपस में बात करते हुए... 
राम- इंसान का दिमाग 24 घंटे काम करता है और बस दो बार ही बंद होता है।
श्याम- कब-कब...? 
राम- पहला एग्जाम के समय और दूसरा बीवी पसंद करते समय। 

Desi Jokes in Hindi: साली- नाकाम इश्क और मुकम्मल इश्क में क्या फर्क है? जीजा का जवाब पढ़कर छूट जाएगी आपकी हंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
सिपाही- तुम भीख क्यों मांगते हो... ये बुरा काम है।
भिखारी- क्या आपने भीख मांगी है? 
सिपाही- नहीं...
भिखारी- फिर ये बताइए कि आपको कैसे मालूम हुआ कि ये बुरा काम है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें