फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पप्पू-गप्पू की मजेदार बातें आपको कर देंगी लोटपोट....पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Sat, 12 Dec 2020 06:40 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

एक कुंवारा लड़का - मैं दुनिया के हर कोने में गया हूं...
.
दुनिया में ऐसी कोई जगह नहीं, जहां मैं नहीं गया हूं!
.
तभी एक ताऊ बोले - कभी ससुराल गए हो क्या...?
.
बेचारा मुंह लटकाकर निकल लिया वहां से!
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पप्पू - सेल्फी स्टिक का संस्कृत नाम बताओ...
.
गप्पू - नहीं पता, तुम ही बताओ...
.
पप्पू - स्वयंप्रतिमा खेचक दूरसंचालित दंडीका...!!!
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
आज का ज्ञान...
.
औरों का तो पता नहीं,
लेकिन उसका तो खुशियों से विश्वास ही उठ जाता है,
जिसकी पत्नी का नाम 'खुशी' हो...!!!

4 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
सुबह-सुबह पत्नी ने कहा - जल्दी से न्यूजपेपर दो!
.
पति - तुम भी कितने पुराने ख्यालात की हो,
दुनिया कहां से कहां पहुंच गई और तुम
न्यूजपेपर मांग रही हो....
.
यह लो मेरा टैबलेट...
.
पत्नी ने टैबलेट लिया और कॉकरोच पर दे मारा! 
.
अब पति सदमे में है...!!!
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पप्पू - शादी के लिए 36 गुण मिलाने पड़ते हैं,
फिर भी प्रेम नहीं होता!
.
लेकिन मित्रता में अगर तीन गुण मिल गए तो
कुछ घंटों में ही अटूट प्रेम हो जाता है...!
.
गप्पू - कौन से तीन गुण?
.
पप्पू - मुर्गा, सिगरेट और दारू...!!!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
खाने के तुरंत बाद सोना नहीं चाहिए।
.
गप्पू - फिर क्या करना चाहिए?
.
पप्पू - थोड़ी देर फेसबुक और व्हाट्सएप भी चलाना चाहिए...!!!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें