फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के सवालों का पति ने दिया ऐसा मजेदार जवाब...पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Sun, 03 Jan 2021 08:17 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

पत्नी - मेरी तबीयत ठीक नहीं लग रही है
.
पति - ओह्ह, लेकिन मैं तो तुम्हारे साथ शॉपिंग पर जाने की सोच रहा था
.
पत्नी - जानू, मैं तो मजाक कर रही थी...
.
पति - मैं भी मजाक ही कर रहा था, चल उठ के खाना बना...!!!
विज्ञापन

2 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
पत्नी - अगर मैं मर गई तो तुम क्या करोगे...?
.
पति - शायद मै भी मर जाऊं...
.
पत्नी - क्यों...?
.
पति - कभी-कभी ज्यादा खुशी भी जानलेवा होती है...!!!
विज्ञापन

3 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
पति अपनी पत्नी को अंग्रेजी सिखा रहा था...
.
दोपहर में पत्नी बोली - डिनर लो जी...
.
पति (गुस्से में) - बेवकूफ औरत, ये डिनर नहीं लंच है...
.
पत्नी भी गुस्से में बोली - तू बेवकूफ, तेरा खानदान बेवकूफ, 
ये रात का बचा हुआ खाना है...!!!

4 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
पति ने पत्नी को मैसेज किया -
आज रात डिनर पर मेरे साथ कुछ दोस्त आ रहे हैं,
अच्छा सा खाना बनाना...
.
पत्नी का कोई जवाब नहीं आया...
.
फिर पति ने दूसरा मैसेज किया - मेरी सैलरी ज्यादा हो गई है,
अगले महीने तुम्हें सोने की अंगूठी लाकर दूंगा...!
.
पत्नी ने रिप्लाई किया - ओ माय गॉड, सच्ची...
.
पति - नहीं... वो तो मैं चेक कर रहा था कि मेरा पहला मैसेज मिला या नहीं,
वरना तुम बोलोगी मुझे तो मैसेज मिला ही नहीं...!!!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
पत्नी - अच्छा बताओ, मैं तुम्हें कितनी अच्छी लगती हूं...?
.
पति - बहुत ज्यादा...
.
पत्नी - फिर भी, बताओ कितनी...?
.
पति - इतनी कि मन करता है तुम्हारे जैसी एक और ले आऊं!!!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें