फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव मैरिज पर मां ने बेटे को सुनाया लंबा-चौड़ा लेक्चर....पढ़िए मजेदार जोक्स

Mon, 09 Nov 2020 02:26 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

पत्नी - खिड़की पर परदे लगवा दो, 
नया पड़ोसी मुझे देखने की कोशिश करता है!
.
पति - एक बार उसे ठीक से देख लेने दो, 
वो खुद ही परदे लगवा लेगा...!!!
.
फिर हुई पतिदेव की धुनाई...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पत्नी - अगर मैं खो गई तो तुम क्या करोगे...?
.
पति - अखबार में इश्तेहार दूंगा..!
.
पत्नी (खुश होकर) - तुम कितने अच्छे हो, क्या लिखोगे...?
.
पति - जिसको मिले उसकी...!!!
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
चिंटू - यार तूने इतने छोटे-छोटे बाल क्यों कटवाए...?
.
.
.
पप्पू - नाई के पास तीन रुपये खुल्ले नहीं थे, तो 
मैं बोला- तीन रुपये की और काट दे...!!!

4 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पति - जब हमारी नई-नई शादी हुई थी, तब तुम
कितना तहजीब से बोलती थी... और अब...?
.
.
.
पत्नी - पहले मैं रामायण देखती थी और अब
क्राइम पेट्रोल देखती हूं...!!!
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पतिदेव - बाबाजी, सुखी वैवाहिक जीवन के लिए मंत्र बताइए...!
.
.
.
बाबाजी - बेटा जब तक मुंह बंद और पर्स खुला रहेगा, 
कृपा आती रहेगी...!!!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
बेटा - मां, लव मैरिज करने से घरवाले नाराज होते हैं क्या...?
.
मां- बेटा तू जरूर किसी चुड़ैल के चक्कर में होगा और
ये सब तुझे उसी डायन ने कहा होगा...
लड़कियां तो बस लड़कों को फंसाने में लगी रहती हैं...!
.
जहां अच्छा लड़का दिखा, शुरू हो गई...
बेटा इनसे बच के रहना, ये बहुत मक्कार और कमीनी होती हैं
और इनका तो खानदान भी...!
.
बेटा - बस मां, ऐसा कुछ नहीं है। वो तो पापा बता रहे थे कि 
आप दोनों की लव मैरिज हुई थी...!!!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें