फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादीशुदा आदमी की मजेदार कविता पढ़ नहीं रुकेगी आपकी हंसी....पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Mon, 09 Nov 2020 01:39 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

सुबह की चाय के साथ पत्नी बहुत सारी दवाईयां लेकर आई...
.
पत्नी (अपने पति से) - ये लो चाय के साथ कॉल्पोल खालो...!
.
पति - नहीं मुझे बुखार नहीं है...!
.
पत्नी - तो डाइजीन ले लो...!
.
पति - नहीं मुझे गैस भी नहीं है...!
.
पत्नी - तो फिर पुदीनहरा ले लो...!
.
पति - नहीं मेरा पेट भी ठीक है...!
.
पत्नी - लो कॉम्बिफ्लेम ही ले लो, हाथ-पैर दुखना बंद हो जाएगा...!
.
पति - अरे कमाल करती हो, मुझे कुछ नहीं हुआ है, मैं एकदम ठीक हूं, तंदुरुस्त हूं....!
.
पत्नी - तो फटाफट उठो, सफाई के साथ बहुत काम करना है...!!!
विज्ञापन

2 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
मास्टर जी - जिसको सुनाई नहीं देता उसको क्या कहेंगे...?
.
.
.
पप्पू - कुछ भी कह दो, उसको कौन सा सुनाई देगा...!!!
विज्ञापन

3 of 5
Jokes - फोटो : Pexels.com
नई-नई शादी के बाद पत्नी के हाथ का खाना पति ने पहली बार खाया...
मिर्च अधिक तेज थी, फिर भी वह बात बिगाड़ना नहीं चाहता था..!
.
पति - खाना बहुत अच्छा बना है...!
.
पत्नी - लेकिन, आप रो क्यों रहे हैं...?
.
पति - खुशी के कारण...!
.
पत्नी - और दूं...?
.
पति - नहीं, मैं ज्यादा खुशी बर्दाश्त नहीं कर पाऊंगा...!!!

4 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
एक लड़की किसी लड़के से व्हाट्सप्प पर चैट कर रही थी...
.
लड़का - हेलो!
.
लड़की - हाय... क्या कर रहे हो...?
.
लड़का - मैं एक खूबसूरत लड़की से बात कर रहा हूं...!
.
लड़की - वाओ... तुम कितने स्वीट हो!
.
लड़का - हां, वो खूबसूरत लड़की काफी देर से रिप्लाई नहीं कर रही है,
तो सोचा तुझसे ही बात कर लूं...!!!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
एक शादीशुदा आदमी ने अपनी कविता में कहा...
मांग भरने की सजा कुछ इस कदर पा रहा हूं...
.
.
कि...
मांग पूरी करते-करते खुद मांग के खा रहा हूं...!!!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें