फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: मां-बेटी की धमाकेदार बातचीत कर देगी आपको लोटपोट...पढ़िए मजेदार जोक्स

Mon, 07 Jun 2021 05:33 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

--------------------------------------

बंटू - जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, दिन-प्रतिदिन
इंसान रईस बनता जाता है...!
.
घंटु - वो कैसे...?
.
बंटू - बूढ़े होने पर चांदी बालों में, सोना दांतों में, मोती आखों में
शुगर खून में और महंगे पत्थर किडनी में पाए जाने लगते हैं...!
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
सेल्समैन - मैडम, मेरे पास एक ऐसी किताब है,
जिसमें पतियों के देर रात तक घर से बाहर रहने के 100 बहाने बताए गए हैं,
क्या आप इस किताब को खरीदना चाहेंगी..?
.
महिला - मैं इस किताब को खरीदूं ऐसा आपको क्यों लगता है?
.
सेल्समैन - मैडम, क्योंकि इस किताब की एक प्रति आज सुबह ही मैंने
आपके पति को बेची है...!
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
शाम को पति के घर आते ही पत्नी ने
किच-किच शुरू कर दी...!
.
परेशान पति - अरे यार दिनभर का थका-हारा आया हूं,
पहले फ्रेश तो होने दो...!
.
पत्नी - मैं भी तो दिनभर अकेली थी,
तो मैं भी फ्रेश ही हो रही हूं...!

4 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पप्पू - यार, लड़कियों का ही अच्छा है...
शादी से पहले पापा की परी होती हैं और 
शादी के बाद घर की लक्ष्मी हो जाती हैं...!
.
गप्पू - और लड़के...?
.
पप्पू - लड़कों का क्या, शादी से पहले पापा से मार खाते हैं 
और शादी के बाद बीवी से...!
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
एक व्यक्ति हेलीकॉप्टर उड़ाना सीख रहा था...!
.
पांच सौ फुट की ऊंचाई पर उड़ते-उड़ते अचानक
हेलीकॉप्टर नीचे आ गिरा...!
.
प्रशिक्षक ने पूछा - क्या हुआ..?
.
जवाब मिला - कुछ नहीं, ऊपर जाकर मुझे ठंड लगने लगी,
सो मैंने पंखे बंद कर दिए थे...!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
लड़की ने घबराकर मायके फोन किया...
.
लड़की - मां, मेरी रात में उनसे लड़ाई हो गई...!
.
मां - कोई बात नहीं बेटी, पति-पत्नी के बीच लड़ाई होती रहती है...!
.
लड़की - अरे वो सब तो ठीक है, लेकिन अब ये बताओ कि 
लाश का क्या करना है...?
.
यह सुनकर मां ही हो गई बेहोश...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें