फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: शादी से पहले लड़की ने लड़के को भेजा ऐसा मजेदार मैसेज...पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Sun, 18 Jul 2021 07:10 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

--------------------------------------------

एक आदमी ने श्मशान घाट पर वाई-फाई सिग्नल मिलते ही
बाजू में खड़े भाई साहब से पूछा - वाई-फाई का पासवर्ड क्या है...?
.
भाई साहब ने जवाब दिया - मैयत में आए तो, कुछ तो शर्म करो...!
.
आदमी - M कैपिटल या स्मॉल...!
विज्ञापन

2 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
पत्नी ने प्लाजो की जिद की
.
पति ने पिताजी का 36 इंच मोहरी का
पायजामा रंगवा कर दे दिया...!
.
पत्नी खुशी जाहिर करते हुए नहीं थक रही...!
.
पिताजी पाजामा ढूंढते नहीं थक रहे...!
.
और
.
पति एक कोने में बैठकर हंसते नहीं थक रहा...!
विज्ञापन

3 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
पप्पू - पता है, कुवारों को शादीशुदा लोगों से ज्यादा बात नहीं करनी चाहिए...!
.
गप्पू - क्यों...? 
.
पप्पू - क्योंकि वो शादी के फायदे कम और नुकसान ज्यादा बता देते हैं...!

4 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
शादी से पहले होने वाली बीवी का मैसेज आया...!
.
'मेरी शादी कहीं और पक्की हो गई है, हमारी शादी नहीं हो सकती...!
.
लड़का टेंशन में आ गया... 
.
तुरंत दूसरा मैसेज आया - सॉरी गलती से आपको सेंड हो गया...!
.
लड़का फिर टेंशन में आ गया...!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
पिता - बेटा दूध पीएगा...?
.
बेटा - नहीं...!
.
पिता - बेटा जूस पीएगा...? 
.
बेटा - नहीं...!
.
पिता (गुस्से में) - बिल्कुल मां पर गया है, लगता है खून ही पीएगा...!
.
मां भी वहीं बैठी थी, उससे रहा नहीं गया तो उसने भी बेटे से पूछना शुरू किया...!
.
मां - बेटा सेब खाओगे...?
.
बेटा - नहीं...!

मां - बेटा आम खाओगे...? 
.
बेटा - नहीं...!
.
मां - बिल्कुल बाप पर गया है, चप्पल ही खाएगा...!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें