फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति का मोबाइल चेक कर पत्नी ने पूछा ऐसा धमाकेदार सवाल...पढ़िए मजेदार जोक्स

Sat, 02 Jan 2021 11:49 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

टीचर - रामू कल स्कूल क्यों नहीं आए थे...?
.
रामू - सर कल गिर गया था और लग गई थी...
.
टीचर - कहां गिर गये थे और क्या लग गई थी...?
.
रामू - सर, बेड पर गिर गया था और आंख लग गई थी!!!
विज्ञापन

2 of 5
Jokes - फोटो : Pexels.com
पप्पू को गणित बिल्कुल समझ में नहीं आता था...
.
मास्टर - कल सवाल हल करके लाना...
.
पप्पू - जी मास्टर जी...
.
मास्टर - अगर करके नहीं लाए, तो मैं मुर्गा बनाऊंगा...
.
पप्पू - मास्टर जी, मुर्गा तो मैं खाता ही नहीं हूं,
पनीर आलू बना लीजिएगा...!!!
.
फिर हुई पप्पू की जोरदार धुनाई
विज्ञापन

3 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
पप्पू शराब पीते-पीते अचानक रोने लगा...
.
गप्पू - क्या हुआ, क्यों रो रहा है...?
.
पप्पू - यार क्या करूं, जिस लड़की को भुलाने के लिए पी रहा था,
उसका नाम ही याद नहीं आ रहा!!!

4 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
संता अपने दोस्त को समझा रहा था...
.
जो अमृत पीते हैं, उन्हें देव कहते हैं...
.
जो विष पीते हैं, उन्हें महादेव कहते हैं...
.
और जो गुस्सा पीते हैं, उन्हें 'पतिदेव' कहते हैं!!!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
बीवी ने पति का मोबाइल चेक किया और 
उसकी तरफ घूरते हुए पूछा -
.
.
.
ये छगन हलवाई क्यों पूछ रहा है कि खाना खाया या नहीं...?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें