फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी-पति की धमाकेदार बात पढ़कर नहीं रुकेगी आपकी हंसी....पढ़िए मजेदार जोक्स

Fri, 23 Oct 2020 06:36 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला।।।

------------------------------------------

दुकानदार - मुझे एक घंटे हो गए आपको कपड़े दिखाते हुए,
मुझे अफसोस है कि आपको कुछ पसंद नहीं करवा पाया...!
.
.
.
महिला - कोई बात नहीं, मैं तो वैसे भी सब्जी लेने निकली थी...!
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पापा- एक काम ढंग से नहीं करता...?
.
बेटा- सॉरी पापा...!
.
पापा- कुत्ता देखा है तूने..?
.
बेटा- हां...!
.
पापा- वैसी ही शक्ल है तेरी...!
.
बेटा- लेकिन मम्मी तो कल कह रही थी कि तू पापा जैसा ही दिखता...!
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Pexels.com
मां- अजी सुनते हो, पड़ोस वाले शर्माजी हैं ना..?
.
पापा- क्या हुआ उनको..?
.
मां- अरे, उनके लड़के के गणित में 99 नंबर आए हैं...!
.
पापा- और 1 नंबर कहां गया..?
.
मां- वो हमारा बेटा लेकर आया है...!
.
पापा- मेरा लट्ठ निकाल तो जरा...!

4 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
मुन्ना दौड़ा-दौड़ा आकर बोला,
मम्मी-पड़ोस वाले अंकल की बाईपास हो गई...!
.
अरे, सबेरे देखा तब तो ठीक थे...
.
तुरंत फोन लगाया तो पता चला...
कि उनकी काम वाली बाई... 12वीं पास हो गई है..!
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
लड़की सेल्फी ले रही थी...!
.
लड़की - साफ नहीं आ रही है और वह दुपट्टे से कैमरा साफ करने लगी...!
.
लड़की - यार ये फोटो साफ क्यों नहीं आ रही मेरी...?
.
लड़का - एक बार शक्ल भी दुपट्टे से पोंछकर देख लो...!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pexels.com
पति - सब्जी में नमक नहीं है आज
.
पत्नी - वो क्या है ना, आज सब्जी थोड़ी जल गई थी...
.
पति - तो सब्जी में नमक क्यों नहीं डाला...
.
पत्नी - मां ने कहा था कि जले पर नमक नहीं छिड़कना चाहिए...!!!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें