फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: जब दुकनदार की बात सुनकर परेशान हो गई महिला...पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Fri, 07 May 2021 07:47 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

--------------------------------------

आज का जबरदस्त ज्ञान...
.
'रबर' और 'मलयालम' शब्द के बाद 'oppo' एक ऐसा शब्द है,
जो दोनों तरफ से पढ़ा जा सकता है...!
.
शायद आपको न पता हो, इसलिए सोचा बता दूं...!
विज्ञापन

2 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
पत्नी (फोन पर डरी हुई आवाज में) -
कहां हो तुम ऑफिस में ही हो ना...?
.
पति - हां, ऑफिस में ही हूं...
क्यों क्या हुआ... इतनी डरी हुई क्यों हो...?
.
पत्नी - नहीं कुछ खास नहीं,
वो अपनी कामवाली बाई किसी के साथ भाग गई है...!
.
पति बेहोश...!
विज्ञापन

3 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
सेल्समैन - सर कॉकरोच के लिए पाउडर लेंगे क्या...?
.
.
पप्पू - नहीं हम कॉकरोच को इतना लाड-प्यार नहीं करते...!
.
आज पाउडर लगा देंगे, तो कल हो सकता है परफ्यूम मांगे...!
.
सेल्समैन बेहोश...!

4 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
मास्टर जी - शादी में दूल्हा-दुल्हन को सात फेरे
ही क्यों लगवाए जाते हैं...?
.
छात्र - क्योंकि प्रत्येक फेरा 360 डिग्री का होता है
और 360 ऐसी संख्या है...
जो एक से नौ तक के अंकों में केवल सात से विभाजित नहीं होती...!
.
इसलिए माना जाता है कि सात फेरों का संबंध अविभाज्य है।
.
मास्टर जी बेहोश...!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
महिला - सेठ जी लाल मिर्च देना।
.
सेठ (नौकर से) - हरी मिर्च दे जल्दी...!
.
महिला - सेठ जी, लाल मिर्च चाहिए।
.
सेठ - हरी मिर्च देना जल्दी...!
.
महिला (गुस्से में) - अबे पागल हो गया है क्या सेठ?
लाल मिर्च मांग रही हूं लाल...!
.
सेठ - बहन जी, ठंड रखो ठंड।
लाल मिर्च ही दूंगा, हरी तो मेरे नौकर का नाम है...!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें