फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: लव मैरिज पर मां का लेक्चर सुन बेटे को आया चक्कर...पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Mon, 08 Mar 2021 09:21 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

एक दुखी छात्र...
.
ये तो अच्छा है कि परीक्षा का
कोई एग्जिट पोल नहीं होता...
.
नहीं तो घरवाले तीन-चार दिन
पहले ही कुटाई शुरू कर देते...!
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पत्नी - अगर मैं खो गई तो तुम क्या करोगे...?
.
पति - अखबार में इश्तेहार दूंगा।
.
पत्नी (खुश होकर) - तुम कितने अच्छे हो, क्या लिखोगे...?
.
पति - जिसको मिले उसकी...!
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पति दारू पीकर रात को घर देरी से पहुंचा,
तो पत्नी हाथ में झाड़ू लेकर सामने खड़ी थी...
.
पति बोला - कितना काम करेगी तू,
ला ये झाड़ू मेरे को दे, रात के दो बजे हैं,
सोना नहीं है क्या...?
.
कुछ तो अपना ख्याल कर पगली...
.
यह सुनते ही पत्नी की आंखों में आंसू आ गए...!

4 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पतिदेव - बाबाजी, सुखी वैवाहिक जीवन के लिए मंत्र बताइए।
.
.
बाबाजी - बेटा जब तक मुंह बंद और पर्स खुला रहेगा, 
कृपा आती रहेगी...!
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
एक महिला मॉल से बिस्कुट का पैकेट
चुराते हुए पकड़ी गई...!
.
जज ने कहा - तुमने तो बिस्कुट का पैकेट चुराया,
उसमें 10 बिस्कुट थे...!
.
इसलिए तुम्हें 10 दिन की जेल की सजा दी जाती है...!
.
तभी पीछे से महिला का पति चिल्लाया -
जज साहब, इसने साबूदाने का पैकेट भी चुराया है...!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
बेटा - मां, लव मैरिज करने से घरवाले नाराज होते हैं क्या...?
.
मां- बेटा तू जरूर किसी चुड़ैल के चक्कर में होगा और
ये सब तुझे उसी डायन ने कहा होगा...
.
लड़कियां तो बस लड़कों को फंसाने में लगी रहती हैं...!
.
जहां अच्छा लड़का दिखा, शुरू हो गई...
.
बेटा इनसे बच के रहना, ये बहुत मक्कार और कमीनी होती हैं
और इनका तो खानदान भी...!
.
बेटा - बस मां, ऐसा कुछ नहीं है।
.
वो तो पापा बता रहे थे कि 
आप दोनों की लव मैरिज हुई थी...!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें