जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
------------------------------------------
मम्मी अपने बच्चों से - जो मेरी सारी बात मानेगा और जरा सा भी
उल्टा जवाब नही देगा उसको मैं गिफ्ट दूंगी।
.
.
बच्चे- लो कर लो बात इस तरह, तो सारे गिफ्ट पापा ही ले जाएंगे।
विज्ञापन
2 of 5
Jokes
- फोटो : Pixabay
ससुर (दामाद से) - अनमोल, हीरे जैसी, करोडो की बेटी दी है तुम्हें मैंने।
.
दामाद - रहने दीजिए...!
.
अब ये बताइए कि कितने में वापस लेंगे...?
विज्ञापन
3 of 5
Jokes
- फोटो : Pixabay
मरीज - डॉक्टर, मैं खाना न खाऊं तो मुझे भूख लग जाती है,
ज्यादा काम करता हूं, तो थक जाता हूं, देर तक जगा रहूं, तो
नींद आ जाती है, मैं क्या करूं...?
.
.
डॉक्टर - रात भर धूप में बैठे रहो, सही हो जाओगे।
4 of 5
Jokes
- फोटो : Pixabay
एक महिला ने एम्बुलेंस बुलाने के लिए 108 नंबर पर कॉल किया।
.
ऑपरेटर - आपको क्या समस्या है...?
.
महिला - मेरे पैर की अंगुली टेबल से टकरा गई है।
.
ऑपरेटर - हंसते हुए, और इस के लिए आप एम्बुलेंस बुलाना बुलाना चाहती हैं।
.
महिला - नहीं, एम्बुलेंस तो मैं पति के लिए मंगा रही हूं, उन्हें हंसना नहीं चाहिए था।
पागलखाने में एक डॉक्टर मरीजों से घूम-घूम कर मिल रहा था...!
.
एक मरीज के पास वह पहुंचा, तो वह मरीज बोला डॉक्टर साहब -
आप पिछले डॉक्टर से ज्यादा अच्छे हैं...!
.
डॉक्टर मरीज की बात सुनकर खुश हुआ पूछा कि कैसे लगा कि मैं अच्छा हूं...
.
मरीज उत्साहित होते हुए बोला कि आप हम लोगों के जैसे ही लगते हैं।