फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मटर खरीदते समय पत्नी ने पति से कही ऐसी धमाकेदार बात....पढ़िए मजेदार जोक्स

Mon, 16 Nov 2020 01:09 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

आज का ज्ञान...
.

औलाद चाहे
कितना भी बिगड़ैल
हो लेकिन
.
.

शादी के कार्ड में
'सुपुत्र' लिखवाना ही
पड़ता है।
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
मास्टर जी - दशमलव किसे कहते हैं...?
.
.
.
पप्पू - जब 10 से लव हो जाए,
उसी को दशमलव कहते हैं...!!!
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
एक बार पति-पत्नी घूमने जा रहे थे....
.
रास्ते मे गधा मिला, पत्नी को मजाक सूझी...
.
पत्नी - आपके रिश्तेदार हैं, नमस्ते करो
.
पति भी बहुत कमीना निकला…
बोला, “ससुर जी नमस्ते”

4 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
संता - डॉक्टर चश्मा लगने के बाद
मैं पढ़ तो सकूंगा ना...?
.
डॉक्टर - हां बिल्कुल...
.
संता- फिर ठीक है डॉक्टर, नहीं तो
अनपढ़ आदमी की जिंदगी भी कोई जिंदगी है...!!
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
रात में बिजली नहीं थी और पप्पू का सिगरेट पीने का मन हुआ...
.
उसने मोमबत्ती लेकर सब जगह माचिस ढूंढी, लेकिन कहीं नहीं मिली!
.
आखिर में उदास होकर पप्पू मोमबत्ती बुझाकर सो गया...!!!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पति-पत्नी सब्जी मंडी गए...
.
पत्नी - सुनिए जी, चार किलो मटर ले लूं?
.
पति - हां, ले लो
.
पत्नी - मैं लेने को नहीं पूछ रही,
तुम इतनी मटर छील पाओगे ना,
ये पूछ रही हूं...!!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें