फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति और पत्नी के बीच हुई ऐसी धमाकेदार बातचीत...पढ़िए मजेदार जोक्स

Sat, 03 Oct 2020 01:34 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

आज का ज्ञान
दुख क्या है..?
.
सात बजे नींद खुले और पता चले अब वापस नहीं सोना..!
.
खुशी क्या है..?
.
रात को दो बजे नींद खुले और पता चले कि 
अभी पांच घंटे और सोना है..!
.
डबल खुशी क्या है..?
.
रात को नींद खुले और पता चले 
कल तो छुट्टी है...!!!
विज्ञापन

2 of 4
Jokes - फोटो : Pixabay
एक शराबी ने दोस्तों के साथ पार्टी का प्रोग्राम बनाया और
अपने ही घर से रात को बकरा चोरी किया और खूब दावत की..!
.
सुबह जब घर पहुंचा तो बकरा घर पर ही खड़ा था..!!
.
शराबी ने अपनी बीवी से पूछा- बकरा कहां से आया..?
.
बीवी (गुस्से में) - बकरे को गोली मारो, रात से अपना कुत्ता गायब है...!!!
विज्ञापन

3 of 4
Jokes - फोटो : Pixabay
एक होनहार महिला पहली बार स्कूटी चलाकर पेट्रोल पंप पर गई...
.
महिला - भैया, पेट्रोल कितने रुपये लीटर है..?
.
पप्पू - मैडम 73 रुपये लीटर..!
.
महिला - ठीक-ठाक लगा लो भैया,
बगल वाला तो 65 रुपये लीटर ही दे रहा है..!
.
पप्पू (गुस्से में) - ओ मैडम, बगल में डीजल की मशीन है...!!!
विज्ञापन

4 of 4
Jokes - फोटो : Pixabay
पति - ये क्या तुम एक और सूट ले आयी...
अभी परसों ही तो...
.
तभी पत्नी चिल्लाकर बोली - क्या परसों..?
बोलो... बोलो क्या कहा तुमने..?
रूक क्यों गए..?
क्या परसों...?
बोलो जल्दी-जल्दी बोलो ना, बताओ क्या परसों..?
.
पति - कुछ नहीं, मैं बस ये कहा रहा था कि
परसों भी एक ही सूट लाई थी पगली,
आज तो दो ले आती...!!!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें