जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला..
टीचर - 15 फलों के नाम बताओ।
पप्पू - आम, केला, अमरूद।
टीचर - शाबाश, 12 और फलों के नाम बताओ।
पप्पू - एक दर्जन केले।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
Jokes
- फोटो : अमर उजाला
सोनू - सर मेरी बीवी 2-5 दिनों के लिए मेरे साथ कहीं घूमने जाना चाहती है, छुट्टी चाहिए।
बॉस - नहीं मिलेगी!
सोनू - थैंक्यू सर, मैं जानता था मुसीबत में आप मेरे ही काम आएंगे।
विज्ञापन
3 of 6
Jokes
- फोटो : Pixabay
कल नेट खत्म हुआ तो पता चला।
घर में दो दिन से मौसी आई हुई हैं।
4 of 6
Jokes
- फोटो : अमर उजाला
लड़की वाले - हमें ऐसा लड़का चाहिए जो,
कुछ खाता-पीता न हो और कुछ गलत काम न करता हो।
पंडित जी - फिर तो आपको ऐसा लड़का,
अस्पताल के आईसीयू वार्ड में मिलेगा।
विज्ञापन
5 of 6
Jokes
- फोटो : Social media
एक व्यक्ति जो इलेक्शन मे किस्मत आजमा रहा था उसे सिर्फ तीन वोट मिले।
अब उसने सरकार से जेड प्लस की सुरक्षा मांग की,
जिले के डी एम साहब ने उसे समझाते हुए कहा - आप को सिर्फ तीन वोट मिले हैं फिर आप को जेड प्लस सुरक्षा कैसे दी जा सकती है?
वह व्यक्ति बोला - जिस शहर में लोग मेरे इतने खिलाफ हो तो मुझे सुरक्षा मिलनी ही चाहिए।