जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
------------------------------------------
मैडम (बच्चों से) - जो बच्चा मेरे सवाल का जवाब देगा,
उसे मैं घर जाने दूंगी...!
.
पप्पू ने तुरंत अपना बैग खिड़की के बाहर फेंक दिया...
.
मैडम ने पूछा - ये बैग किसने फेंका?
.
पप्पू - मैंने... और अब मैं घर जा रहा हूं...!!!
.
मैडम बेहोश...