फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes in Hindi: यमराज ने संता से पूछा- हे प्राणी, तुम कहां जाना चाहते हो? स्वर्ग या नर्क, जवाब सुनकर उड़े होश

Sun, 18 Sep 2022 07:01 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Jokes in Hindi: अच्छी हवा, अच्छा खानपान की तरह ही किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए हंसी भी जरूरी होती है। हंसी आपको स्वस्थ रखने में बड़ी भूमिका निभाती है। अगर आप नियमित रूप से हर दिन हंसते हैं, तो मानसिक तनाव और उससे होने वाली बीमारियों से बच रहते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए चलते हैं हंसने-हंसाने के सफर पर...

पड़ोस की औरतें आपस में बात कर रही थी.....
बहन बाकी तो सब ठीक है लेकिन अगर हम चांद पर बस जाएंगे तो करवाचौथ कैसे मनाएंगे.......
पति ने पत्नी का फोन काटते हुए कहा", अभी मैं मीटिंग में हूं,बाद में बात करता हूं।
थोड़ी देर बाद पड़ोसन का फोन आया,
पड़ोसन: क्या आप फ्री है, आपको डिस्टर्ब तो नहीं किया....
पति: अरे नहीं, आप हुकुम कीजिए.....
पड़ोसन: मुझे कोई काम नहीं है, आपकी पत्नी को कुछ बात करनी है, लो बात करो.....
पत्नी: शाम को घर आना तो Iodex लेते आना ........
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
यमराज- हे प्राणी, तुम कहां जाना चाहते हो? स्वर्ग या नर्क
संता- हे प्रभु, पृथ्वी से मेरा मोबाइल चार्जर मंगवा दो, मैं कहीं भी रह लूंगा
यमराज के उड़े होश

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
घर के बाहर पति काफी देर से इंतजार कर रहा था। 
पति- अरे और कितनी देर लगाओगी? 
पत्नी- चिल्ला क्यों रहे हो? आधे घंटे से कह रही हूं कि पांच मिनट में आ रही हूं। समझ में नहीं आता है क्या?

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
बेटा- मां मैं एक दिन बहुत बड़ा आदमी बनूंगा। 
मां- फिर क्या करोगे?
बेटा- आपकी झोली खुशियों से भर दूंगा।
मां- पहले ये बोतलें भरकर फ्रिज में रख नालायक।

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
80 साल की एक बुज़ुर्ग महिला ने कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी लगाई।
जज ने बुजुर्ग महिला से पूछा- इस उम्र में तलाक क्यों लेना चाहती हैं आप?
महिला- जज साहब, मेरे पति मुझ पर मानसिक अत्याचार कर रहे हैं।
जज- वो कैसे ?
महिला- इनकी जब मर्जी होती है, मुझे खरी-खोटी सुना देते हैं। 
और जब मैं बोलना शुरू करती हूं तो अपने कान की मशीन निकाल देते हैं। 

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
पड़ोसन- बहन, नया हार तो बहुत अच्छा है, कितने का पड़ा है
दूसरी महिला- ज्यादा नहीं, दो दिन की लड़ाई, एक दिन की भूख हड़ताल, 2 दिन का मौन व्रत और बस थोड़ा रोना धोना
पड़ोसन- अभी अपने पति से रूठ जाती है

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
टीटू बचपन में एक बार मैं घर से भाग गया था...
लगभग पांच किलोमीटर भागकर हांफने के बाद ये समझ आया
कि सिर्फ फिल्मी हीरो ही दौड़ते-दौड़ते बड़े होते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें