फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chutkule In Hindi: लड़की- बाबा मेरे दो प्रेमी हैं, फिर जो हुआ पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

Mon, 08 Jun 2026 05:23 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Jokes: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। 

विज्ञापन
1 of 5
लेटेस्ट चुटकुले - फोटो : Adobe Stock
Today Funny Hindi Jokes: वर्तमान समय में सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर आप हर दिन हंसते हैं, तो मानसिक तनाव और कई बीमारियां हमसे दूर रहती हैं। इसलिए कोशिश करें आप हर दिन खुलकर हंसे और मुस्कुराएं। हम आपको हंसाने के लिए कुछ जोक्स (Jokes in Hindi) लेकर आए हैं। आप इन जोक्स को पढ़कर अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर.....

एक लड़की ज्योतषी के पास गई और बोली-
बाबा मेरे दो प्रेमी हैं, मेरी शादी किससे होगी?
कौन होगा वो किस्मत वाला?
ज्योतषी- पहले वाले से तेरी शादी होगी और 
दूसरा किस्मत वाला कहलाएगा......
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
इतिहास के टीचर ने चिंटू से पूछा
अकबर का जन्म कब हुआ था?
चिंटू- सर मैं तो स्कूल पढ़ने आता हूं,
डिलेवरी थोड़ी कराता हूं
चिंटू का जवाब सुनकर टीचर के होश उड़ गए.....


टीचर- तुम लेट क्यों आए हो? 
समीर- अम्मी-अब्बू लड़ रहे थे, इसलिए
टीचर- वो लड़ रहे थे तो तुम क्यों लेट हो गए?
समीर- मेरा एक जूता अम्मी के पास था और
एक अब्बू के पास......
विज्ञापन

3 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
नौकर- साब आपका कोई क्लास मेट आपसे मिलने आया है
मालिक- तेरे को कैसे पता कि वो मेरा क्लास मेट है
नौकर- जी उसने पूछा- ढक्कन घर पे है क्या......

Jokes: मोहब्बत करली तुमसे बहुत सोचने के बाद, पति की शायरी सुनकर पत्नी की बोलती बंद हो गई

Funny Chutkule: बहू से सास- पहले लड़कियां डरती थीं कि उन्हें कैसी सास मिलेगी? वजह पढ़कर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock
पति- मेरी दाल में मक्खी डूब रही है
पत्नी- तो मैं क्या करूं, घर का सारा काम छोड़कर 
इस मक्खी को तैरना सिखाऊं क्या?  


शक्की पत्नी का शक दूर करने के लिए
पति ने दाढ़ी रख ली, पूजा, पाठ करने
लगा और गीता, रामायण भी पढ़ने लगा
सारे गलत काम छोड़ दिये और प्रभु की
भक्ति में लग गया
फिर एक दिन पत्नी फोन पर अपने पति के बारे
में सहेली को बता रही थी- अब स्वर्ग की अप्सराओं के
चक्कर में लगा हुआ है........
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फनी जोक्स - फोटो : Freepik
लड़का- प्यार करोगी मुझसे? 
लड़की- शक्ल देखी है आईने में अपनी
लड़का- खुद का मुंह चाहे चुहिया जैसा हो
लेकिन लड़का सलमान खान चाहिए....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें