हंसने-मुस्कराने से इंसान का मन प्रसन्न रहता है। इसके साथ ही हंसने की वजह से मानसिक तनाव कम होता है। इसके अलावा आप कई तरह की मानसिक और शारीरिक बीमारियों से दूर रहते हैं। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान जल्द ही मानसिक तनाव का शिकार हो जाता है। इसलिए जरूरी है कि इंसान को दिन में एक बार जरूर खुलकर हंसना चाहिए। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में मदद करते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए चलते है हंसने और हंसाने...
लड़की- स्टेशन तक के कितने पैसे लोगे...?
रिक्शावाला- मैडम बीस रुपये...!
लड़की (हैरान सा मुंह बनाते हुए)- स्टेशन के बीस रुपये...?
रिक्शावाला- हां मैडम, स्टेशन पूरा दो किलोमीटर है यहां से...!
लड़की (हाथ से इशारा करते हुए) ये तो रहा स्टेशन...!
रिक्शावाला- मैडम हाथ पीछे कर लो, कही रेल के नीचे ना आ जाए...!