फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes in Hindi: पोते ने दादा से पूछा- 80 साल की उम्र में भी इस प्यार का राज क्या है? मिला गजब का जवाब

Mon, 18 Jul 2022 06:08 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
Jokes in Hindi: जिस तरह इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान की आवश्यकता होती है, उसकी हंसना भी बहुत जरूरी होता है। हंसना एक प्रकार का योग है जिससे हमारा मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। इसलिए हम सभी को हर दिन जोर-जोर से हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने में मदद करने के लिए जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने के सफर पर...

दो सहेलियां कई दिनों बाद मिलीं 
पहली- क्यों तेरे पति के तो सामने के दांत ही नहीं हैं
दूसरी- क्या बताऊं बहन..
2020 में शादी तय हुई तब कोविड था इसलिए ये मास्क लगाकर देखने आए थे।
पहली- फिर शादी के समय नहीं देखा ?
दूसरी- तब (2020 ) कोरोना था, और  शादी के लिए  केवल दो घंटे की अनुमति मिली थी।
अब तू ही बता इतने कम समय में मैं मेकअप करती या इनके दांत देखती? 
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
एक पोता अपने दादाजी - दादाजी , 80 साल की उम्र में भी आप दादीजी को डार्लिंग कहते हैं, इस प्यार का राज क्या है? 
दादाजी - बेटे 20 साल पहले इनका नाम भूल गया था, पूछने की हिम्मत नहीं हुई, इसलिए डार्लिंग कहता हूं... 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
चिंटू शराब पीकर बस में चढ़ा और एक साधू बाबा के पास बैठ गया,
साधू चिंटू को नशे में देखकर कहते हैं...
बेटा तुम नरक के रास्ते पर जा रहे हो
इतना सूनते ही चिंटू जोर जोर से चिल्लाने लगा ओय रोको रोको... 
मुझे कहीं और जाना था... लगता है मैं गलत बस में चढ़ गया हूं... 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पिता - पेपर कैसा गया?
बेटा - पहला सवाल छूट गया,
तीसरा आता नहीं था,
चौथा करना भूल गया,
पांचवां नजर नहीं आया!
पिता - और सवाल दो?
बेटा - बस सिर्फ वो ही गलत हो गया..
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
संता- अगर तुम्हें गर्मी लगती है तो क्या करते हो? 
बंता- मैं कूलर के पास जाकर बैठ जाता हूं।
संता- अगर फिर भी गर्मी लगती है तो क्या करते हो? 
बंता - तो फिर मैं कूलर चालू कर लेता हूं!
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
लॉकडाउन में नींद और सपने
लॉकडाउन में नींद का समय इतना बढ़ गया है कि...... 
कुछ दिनों से सपने रिपीट हो रहे है।
और कल तो हद  हो गई, जब दो सपनों  के बीच विज्ञापन आने लगे 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay

पति- क्या तुम्हें पता है कि गाने में इतनी ताकत होती है कि पानी भी गरम हो जाता है
पत्नी- हां हां जरूर, क्यों नहीं जानती
अब तुम यही सोच लो अगर तुम्हारा गाना सुन कर मेरा खून खौल सकता है,
तो फिर पानी क्यों नहीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें