Jokes in Hindi: जोक्स और चुटकुले इंसान की जिंदगी में जिंदादिली और गर्माहट घोलने का काम करते हैं। इससे आपके आस-पास का माहौल खुशनुमा और सकारात्मक बना रहता है। हंसने-मुस्कुराने और खुश रहने से मानसिक तनाव दूर होता है। हम आपके लिए लेकर आए हैं सोशल मीडिया पर वायरल चुटकुले। इन चुटकुलों को पढ़कर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
पत्नी- क्यों जी, गेहूं कहां पिसवाया आपने...?
पति (सहमकर)- हमेशा वाली जगह पर।
पत्नी- तो गेहूं देकर कहीं सैर सपाटा करने चले गए होंगे...?
पति- कहीं तो नहीं गया था...वहीं रूका था।
पत्नी- ध्यान कहां रहता है आप का...आती जाती औरतों को देख रहे होंगे,
खूब जानती हूं आपको...?
पति (अब पूरी तरह घबरा गया) - सच में वही सामने खड़े होकर आटा पिसवाया।
पत्नी- झूठ मत बोलो, पूरा ध्यान व्हाट्सएप में होगा बहुत दिनों से नोट
कर रही हूं घर के काम में आपका बिल्कुल ध्यान नहीं रहता आपका...?
पति- नहीं, ऐसा कुछ भी नहीं, बताओ तो हुआ क्या...?
पत्नी- सबकुछ ठीक था तो रोटियां जल कैसे गईं फिर...!