फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes in Hindi: टीचर- न्यूटन का नियम बताओ, छात्र ने दिया गजब का जवाब, पढ़िए वायरल चुटकुले

Mon, 05 Dec 2022 03:21 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
Jokes in Hindi: आज कल की तनाव भरी जिंदगी में हंसना बहुत जरूरी है। हंसने से हम मानसिक तनाव और उससे होने वाली कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। लोगों को सेहतमंद रहने के लिए नियमित रूप से हंसते रहना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। 

 पति-पत्नी के बीच बहस हुई और नौबत मारपीट तक आ पहुंची।

पत्नी बेलन लेकर पति पर झपटी तो उसने बला की फुर्ती दिखाई

और झटपट अलमारी के अन्दर घुस गया।

पत्नी बेलन से अलमारी का दरवाजा खटखटाते हुए बोली- बाहर निकलो।

अन्दर से पति बोला- नहीं निकलूंगा।

पत्नी चिल्लाई- मैं कहती हूं कि बाहर निकलो।

पति भी अलमारी के अन्दर से चिल्लाया- नहीं निकलता।

जोर-जोर की आवाजें सुनकर दो-चार पडोसी भी आ गए और पूछने लगे कि क्या बात है?

पत्नी लगभग चीखती हुई पड़ोसियों से बोली- ये डरपोक आदमी अलमारी के अन्दर घुस गया है,

इसे कह दो कि चुपचाप बाहर निकल आए वरना...

अलमारी के अन्दर से पति दहाड़ा- नहीं निकलता, नहीं निकलता !

आज पूरे मोहल्ले को पता लग ही जाना चाहिए कि इस घर में किस की मर्जी चलती है!!!

 
विज्ञापन

2 of 7
संता और बंता के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- न्यूटन का नियम बताओ।
स्टूडेंट- सर पूरी लाइन तो याद नहीं, लास्ट की याद है।
टीचर- चलो लास्ट की ही सुनाओ।
स्टूडेंट: .......और इसे ही न्यूटन का नियम कहते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
बाप- अगर तुम इस बार भी फेल हो गए तो मुझे पापा मत कहना....
कुछ दिन बाद... बाप- तुम्हारे रिजल्ट का क्या रहा चिंटू...
चिंटू- दिमाग खराब मत करो हरीशचंद्र...तुम अपने बाप होने का हक खो चुके हो। 
दे जूते.....दे चप्पल.....दे जूते

आज के मजेदार जोक्स: लड़की की बात सुनकर डॉक्टर हो गया बेहोश, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
मैनेजर- क्या कोई बता सकता है कि ऑनलाइन खाना बेचने वाली कंपनियां कैसे सफल हुईं?
पप्पू- इसका क्रेडिट लाखों युवतियों द्वारा बनाए गए घिया, टिंडा, लौकी और तोरई को जाता है।

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
लड़की- स्टेशन तक के कितने पैसे लोगे...?
रिक्शावाला- मैडम बीस रुपये...!
लड़की (हैरान सा मुंह बनाते हुए)- स्टेशन के बीस रुपये...?
रिक्शावाला- हां मैडम, स्टेशन पूरा दो किलोमीटर है यहां से...!
लड़की (हाथ से इशारा करते हुए) ये तो रहा स्टेशन...!
रिक्शावाला-  मैडम हाथ पीछे कर लो, कही रेल के नीचे ना आ जाए...!

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
बाजार में मुन्रा को एक बेहद सुंदर लड़की दिखी…
मुन्ना खड़ा होकर बस उसे देखता ही रह गया…
तभी लड़की मुन्ना के पास आई और कहा – भईया, दिख तो मैं आंख से भी जाऊंगी,
आप अपना मुंह तो बंद कर लो

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू-भाई कल सर्कस देखने चलेंगे
सुरेश-मैं अपनी बीवी को भी लाऊंगा
पप्पू-अगर तेरी बीवी और साली दोनों शेर के पिंजरे में गिर गयी तो किसे बचाएगा
सुरेश-भाई मैं तो शेर को बचाऊंगा, आखिर दुनिया में शेर बचे ही कितने हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें