फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes in Hindi: टीचर- अच्छा बताओ फल कौन कौन से होते हैं? छात्र का जवाब पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट

Sun, 04 Jan 2026 01:10 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes in Hindi: जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है।
विज्ञापन
1 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
Jokes in Hindi: अगर आप हंसते रहते हैं, तो बड़ी से बड़ी परेशानियां आसानी से हल हो जाती हैं। हंसने से आपका मन शांत रहता है और आप जीवन में सही फैसले लेते हैं। इसके साथ ही हंसने से आप मानसिक तनाव से बचे रहते हैं और कई बीमारियां आसे दूर रहती हैं। हंसने में आप जोक्स (Jokes) और चुटकुलों (Chutkule) की मदद ले सकते हैं। आपको हंसाने के लिए हम कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते रहते हैं और हंसाने का सिलसिला...

सेल्समैन- मैडम, मेरे पास एक ऐसी किताब है,
जिसमें पतियों के देर रात तक घर से बाहर रहने के 100 बहाने बताए गए हैं,
क्या आप इस किताब को खरीदना चाहेंगी...?
महिला- मैं इस किताब को खरीदूं ऐसा आपको क्यों लगता है...?
सेल्समैन- मैडम, क्योंकि इस किताब की एक प्रति
आज सुबह ही मैंने आपके पति को बेची है...!
 
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
टीचर- अच्छा बताओ फल कौन कौन से होते हैं?
स्टूडेंट- बनाना, एप्पल, मेंगो वगेरह।
टीचर- और बताओ...
बच्चा- बस और सब बढ़िया...ऊपर वाले की कृपा है...
आप बताओ क्या हाल चाल?
टीचर ने फिर की धुनाई

 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
सहेली- वाह बहन तू तो चुनाव लड़ रही है।
सोनिया- हां और देखना मैं पक्का जीतूंगी
सहेली- अच्छा तुझे ये चुनाव लड़ने का ख्याल कहां से आया?
सोनिया- अरे जब भी मेरी अपने पति से लड़ाई होती है, तो मैं ही तो जीतती हूं।

Chutkule in Hindi: पति- जान, तुम्हारा नाम हाथ पर लिखूं या दिल पर? पत्नी का जवाब सुनकर बोलती बंद

4 of 5
Funny jokes - फोटो : freepik
एक आदमी पडिंत के पास जाकर बोला-
पडिंत जी मेरी शादी क्यों नहीं हो रही है?
पडिंत- कैसे होगी पगले, तेरी कुंडली में तो 
सुख ही सुख लिखा है...

Viral Jokes: जब साली ने जीजा से फेसबुक अकाउंट बनाने के लिए कहा, पढ़िए मजेदार चुटकुले
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
ससुर ने दामाद को दहेज में हेलमेट दिया
दामाद- ससुर जी मेरे पास बाइक नहीं है।
ससुर- दामाद जी ये हेलमेट मैंने बाइक के लिए नहीं दिया है।
दामाद- तो फिर क्यों दिया है?
ससुर- क्योंकि तेरी सास ने अपनी बेटी को स्टील का बेलन विदाई में दे दिया है।

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें