इंसान को हंसने-मुस्कुराने के कई फायदे होते हैं। वह अपने आस-पास के लोगों का वो पसंदीदा बन जाता है। हंसने से उसका व्यक्तित्व भी लोगों के बीच में आकर्षक होता है। वैसे तो हंसने-हंसाने के कई टीवी शो भी लोगों को हंसने में मदद करते हैं। सोशल मीडिया पर भी हर रोज नए-नए जोक्स वायरल होते हैं जिन्हें पढ़कर हंसी छूट जाती है और तनाव भी कम होता है। आज हम आपके लिए ऐसे ही कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपना तनाव कम कर सकते हैं। तो फिर देर किस बात की है, चलिए ऐसे ही मजेदार जोक्स पढ़ते है जिन्हें पढ़कर पेट में गुदगुदी होने लगेगी।
ट्रेन में लिखा था, 'बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्री होशियार!
उसी ट्रेन में पिंटू भी जा रहा था.
उसने ये लाइन पढ़ी और बोला- वाह, जो टिकट न खरीदें वो होशियार
हमने जो खरीद के रखी है तो हम बेवकूफ हैं क्या?