Jokes in Hindi: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसना बहुत जरूरी हैं। अगर आप उदास रहते हैं, तो मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं। हंसने से आप मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
एक आदमी दौड़ा-दौड़ा डॉक्टर के क्लिनिक में पहुंचा और घबराए स्वर में बोला-
डॉक्टर साहब ! डॉक्टर साहब ! प्लीज मेरी जान बचा लीजिए !
डॉक्टर- क्या हुआ?
आदमी- मेरे मुंह में छिपकली घुस गई है !
डॉक्टर हैरान होकर बोला- क्या?
जब छिपकली तुम्हारे मुंह में घुस रही थी तब तुमने मुंह बंद क्यों नहीं किया ?
आदमी- गलती हो गई हुज़ूर
दरअसल मैंने सोचा कि पहले जो कॉकरोच मेरे मुंह में घुसा था, उसे पकड़कर वह वापस आ जाएगी।