फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes in Hindi: संता-बंता की मजेदार बातें सुनकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Thu, 17 Nov 2022 05:21 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Jokes in Hindi: इंसान के लिए हंसना बहुत जरूरी है, क्योंकि सेहत के लिए हंसी बेहद फायदेमंद है। अगर आपको जीवनभर स्वस्थ रहना है, तो दिन में एक बार जरूर हंसना चाहिए। हंसने के लिए इंसान को किसी खास मौके की आवश्यकता नहीं होती है। अगर आपके पास हंसने की कोई वजह नहीं है, तो आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 

वैलेंटाइन डे के 7 दिन पहले एक गिफ्ट शॉप पर वकील साहब गए 
उन्होंने 40 खूबसूरत कार्ड ख़रीदे और सब पर उन्होंने भेजने वाले की जगह लिखा –“हैल्लो जान !! पहचान गए ना ? शाम को मिलो, “आई लव यू ”। 
दुकानदार ने पूछा- ये क्या मामला है? तो
वकील साहब ने बताया- पिछले वैलेंटाइन डे पर आस पास की कालोनी में ऐसे ही 20 कार्ड भेजे थे। 
कुछ ही दिन में तलाक के चार केस मिल गए थे। इस बार 40 कार्ड भेज रहा हूं। 
दुकानदार बेहोश
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता बंता आपस में बातें कर रहे थे...
संता- ये 14 तारीख को क्या है?
बंता- ये बता तू शादीशुदा है या तेरी गर्लफ्रेंड हैं?
संता- मैं शादीशुदा हूं...
बंता- तो फिर तेरे लिए महावीर जयंती है।
 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock

संता- स्कूल से जल्दी घर आ गया... 
मां- क्या हुआ बेटा, आज जल्दी घर आ गए, 
संता- हां मां, मैंने एक मच्छर मार दिया तो मैडम ने भगा दिया... 
मां- क्या? एक मच्छर मारने पर स्कूल से भगा दिया 
संता- मच्छर मैडम के गाल पर बैठा था।

आज के मजेदार जोक्स: मालिक- तुमने पिछली नौकरी क्यों छोड़ी? संता ने दिया लोटपोट करने वाला जवाब

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पति- क्या तुम जानती हों दुनिया में सबसे ज्यादा शरीफ कौन है?
पत्नी- दुनिया में सिर्फ वही लोग शरीफ हैं...,
जिनके मोबाइल में पासवर्ड नहीं है।

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक कंजूस आदमी ने शेख को खून देकर उसकी जान बचाई
शेख ने खुश होकर उसे मर्सिडीज कार गिफ्ट की।
शेख को फिर खून की जरूरत पड़ी, आदमी ने फिर खून दिया।
अबकी बार शेख ने सिर्फ लड्डू दिए।
कंजूस- इस बार सिर्फ लड्डू
शेख- अब मेरे अंदर भी तुम्हारा खून दौड़ रहा है।

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पिता (बेटे से)- देखो बेटे, जुआ नहीं खेलते।
यह ऐसी आदत है कि यदि इसमें आज जीतोगे तो कल हारोगे, परसों जीतोगे तो उससे अगले दिन हार जाओगे।
बेटा- बस, पिताजी। मैं समझ गया, आगे से मैं एक दिन छोड़ कर खेला करूंगा !
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock

अध्यापक ने छात्रों से पूछा- बताओं बच्चों ! दिन में तारे किस समय दिखाई देते हैं ?
एक छात्र ने उत्तर दिया- जब तमाचे पड़ते हैं,सर।।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें