Jokes in Hindi: इंसान के लिए हंसना बहुत जरूरी है, क्योंकि सेहत के लिए हंसी बेहद फायदेमंद है। अगर आपको जीवनभर स्वस्थ रहना है, तो दिन में एक बार जरूर हंसना चाहिए। हंसने के लिए इंसान को किसी खास मौके की आवश्यकता नहीं होती है। अगर आपके पास हंसने की कोई वजह नहीं है, तो आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
वैलेंटाइन डे के 7 दिन पहले एक गिफ्ट शॉप पर वकील साहब गए
उन्होंने 40 खूबसूरत कार्ड ख़रीदे और सब पर उन्होंने भेजने वाले की जगह लिखा –“हैल्लो जान !! पहचान गए ना ? शाम को मिलो, “आई लव यू ”।
दुकानदार ने पूछा- ये क्या मामला है? तो
वकील साहब ने बताया- पिछले वैलेंटाइन डे पर आस पास की कालोनी में ऐसे ही 20 कार्ड भेजे थे।
कुछ ही दिन में तलाक के चार केस मिल गए थे। इस बार 40 कार्ड भेज रहा हूं।
दुकानदार बेहोश