Santa Banta Ke Chutkule in Hindi: आज कल की भागभागम जिंदगी में सेहतमंद रहना है, तो सुबह और शाम हंसने की आदल डाल लीजिए। हंसी एक दवा की तरह है जो हमें कई बीमारियों से बचाने का काम करती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं।
संता अपनी गर्लफ्रेंड पम्मी को नए नंबर से फोन लगाता है।
संता- हैलो जान कैसी हो, "I Miss you so much"
लड़की- तू चिंटू बोल रहा है न?
संता- अरे वाह, मेरी आवाज़ से ही पहचान लिया...
लड़की-तेरे पापा का नाम हीरालाल ही है न
संता- चौंककर हां, बिलकुल सही
लड़की- और तेरे दादा का नाम बनवारीलाल है?
संता- अरे लगता है तू मेरी दीवानी हो गयी है, मेरी पूरी डिटेल रखने लगी है तू
लड़की- अबे गधे मैं तेरी मां बोल रही हूं,
संता- मजाक क्यों कर रही हो पम्मी
उधर से आवाज आती है अरे बेवकूफ तूने पम्मी की जगह गलती से मम्मी का नंबर लगा दिया है। तू घर आ फिर बताती हुं तुझे...
विज्ञापन
2 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
फेरी वाला- चाकू छुरियां तेज करवा लो।
संता- क्यों भाई, अक्ल भी तेज करते हो क्या?
फेरी वाला- क्यों नहीं, हो तो ले आइए।
विज्ञापन
3 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
बाप- अगर तुम इस बार भी फेल हो गए तो मुझे पापा मत कहना....
कुछ दिन बाद... बाप- तुम्हारे रिजल्ट का क्या रहा चिंटू...
चिंटू- दिमाग खराब मत करो हरीशचंद्र...तुम अपने बाप होने का हक खो चुके हो।
दे जूते.....दे चप्पल.....दे जूते
4 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
मैनेजर- क्या कोई बता सकता है कि ऑनलाइन खाना
बेचने वाली कंपनियां कैसे सफल हुईं?
पप्पू- इसका क्रेडिट लाखों युवतियों द्वारा बनाए
गए घिया, टिंडा, लौकी और तोरई को जाता है।
विज्ञापन
5 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
पप्पू- पापा हमारे नए पड़ोसी बहुत गरीब हैं।
पापा- तुम्हें कैसे पता?
पप्पू- उनके बेटे ने एक रुपये का सिक्का निगल लिया है,
उसकी मां का रो-रो कर बुरा हाल है!
विज्ञापन
6 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
चिंटू दर्जी के पास गया और उससे पूछा- पैंट की सिलाई कितने की है?
दर्जी- 300 रुपए...
चिंटू- और निक्कर की...?
दर्जी - 100 रुपए...
चिंटू (कुछ देर सोचकर) - तो फिर निक्कर ही सिल दो, बस लंबाई पैरों तक कर देना।
बाप- अगर तुम इस बार भी फेल हो गए तो मुझे पापा मत कहना....
कुछ दिन बाद... बाप- तुम्हारे रिजल्ट का क्या रहा चिंटू...
चिंटू- दिमाग खराब मत करो हरीशचंद्र...तुम अपने बाप होने का हक खो चुके हो।
दे जूते.....दे चप्पल.....दे जूते