फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: पति और पत्नी की मजेदार बातें सुनकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए हंसाने वाले चुटकुले

Tue, 04 Oct 2022 04:39 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
Viral Jokes in Hindi: हर इसान के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से इसान का मन प्रसन्न और शरीर स्वस्थ रहता है। इसलिए सभी को दिन में एक बार जरूर हंसना चाहिए। हंसने के लिए इसान को किसी खास मौक की जरूरत नहीं होती है। हंसने में जोक्स और चुटकुले इंसान की मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकेगी। 

एक लड़का रेलवे में इंटरव्यू देने गया
बॉस- अगर दो ट्रेन एक ही पटरी पर आमने सामने आ रहीं हो तो क्या करोगे ,
लड़का- लाल झंडा दिखा दूंगा ,
बॉस-अगर झंडा नहीं मिला तो ,
लड़का- तो टॉर्च दिखा दूंगा ,
बॉस- अगर टॉर्च भी न मिली तो ?
लड़का- अपनी लाल शर्ट उतार कर दिखा दूंगा ,
बॉस- और तुम्हारी शर्ट भी लाल ना हो तो ?
लड़का- तो मैं अपनी बुआ के लड़के को फ़ोन करके बुलाऊंगा ,
बॉस- वो क्यों ?
लड़का- क्योंकि उसने कभी 2 ट्रेनों की टक्कर नहीं देखी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- आपने कुछ सुना।
पति- क्या?
पत्नी- जिन पंडित जी ने अपनी शादी करवाई थी आज वो मर गए
पति- कभी न कभी तो उसे अपने कर्मों का फल मिलना ही था।

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
मास्टर जी- 'संगठन में ही शक्ति है' का एक अच्छा सा उदाहरण दो...!
छात्र- जेब में एक बीड़ी हो तो टूट जाती है और पूरा बंडल हो तो नहीं टूटता...!
बेचारे मास्टर जी अब तक बेहोश हैं...!

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
शादी में दुल्हन का एक्स-ब्वॉयफ्रेंड भी आया था...
दुल्हन के पिता- आप कौन हैं?
एक्स-ब्वॉयफ्रेंड- जी मैं सेमीफाइनल में बाहर हो गया था, अब फाइनल देखने आया हूं।

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
साली- जीजा जी क्या आप मेरे लिए शेर को मार के ला सकते हो।
जीजा - नो साली जी, कुछ और बताओ। मैं तुम्हारे लिए और कुछ भी कर सकता हूं..
साली - क्या मैं तुम्हारा फेसबुक चेक कर सकती हूं
जीजा- कहां है वो शेर जिसके बारे में तुम बात कर रही थी?

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता एक बैंक में गया और बोला- मुझे एक ज्वाइंट अकाउंट खुलवाना है! 
बैंक मैनेजर - किसके साथ? 
संता- जिसके अकाउंट में खूब सारा पैसा हो।
बैंक मैनेजर (गार्ड से) - धक्के मारकर बाहर निकालो इसको... 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पति- प्यास लगी है पानी लेकर आओ जल्दी.. 
पत्नी- क्यों ना आज तुमको शाही पनीर और पुलाव बनाकर खिला दूं।
पति- वाह क्या बात है...मुंह में पानी आ गया.. 
पत्नी- आ गया ना मुंह में पानी अब इसी से काम चला लो। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें