फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes in Hindi: साली- जीजा जी आप क्या करते हैं? जवाब सुनकर हो गई बेहोश, पढ़िए मजेदार चुटकुले

Wed, 20 Jul 2022 06:34 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
Jokes Chutkule in Hindi: हम सभी के लिए हंसना बहुत जरूरी है, क्योंकि स्वास्थ्य के लिए हंसी बेहद फायदेमंद होती है। अगर आप सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो कम से कम दिन में एक बार जरूर हंसे। हंसने के लिए इंसान को किसी खास वक्त की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि वह कभी भी हंस सकता है। अगर आपको हंसने की वजह नहीं मिल रही है, तो आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं।

जज- तुम्हे तलाक क्यों चाहिए?
पति- जज साहब, मेरी पत्नी मुझ से लहसुन छिलवाती है, प्याज कटवाती है और बर्तन मंजवाती है
जज- इसमें दिक्कत क्या है?
लहसुन को थोड़ा गर्म कर लिया करो आसानी से छील जाएंगे,
प्याज को काटने से पहले फ्रिज में रखा दिया करो, काटने के समय आंखें नहीं जलेगी
बर्तन मांजने से 10 मिनिट पहले भरे टब में डाल दिया करो आसानी से साफ हो जाएंगे
पति- समझ गया हजूर। अर्जी वापस ही दे दो मेरी...
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
साली- जीजा जी आप क्या करते हैं?   
जीजाजी- अरे, हम तो फिल्म बनाते हैं। 
साली- अच्छा जीजा जी, कौन सी फिल्म बनाते हैं आप 
जीजाजी- अरे मैं वो घर की शादियों में वीडियो बनाकर उनकी फिल्म बनाता हूं। 
जीजा जी का जवाब सुनकर साली बेहोश है।
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay


पिंकी - रिक्शावाले भैया,  स्टेशन तक के कितने पैसे लोगे...?
रिक्शावाला- मैडम सिर्फ बीस रुपये...!
पिंकी (हैरान सा मुंह बनाते हुए)- स्टेशन के बीस रुपये...?
रिक्शावाला- हां मैडम, स्टेशन पूरा दो किलोमीटर है यहां से...!
पिंकी  (हाथ से इशारा करते हुए) ये तो रहा स्टेशन...!
रिक्शावाला-  मैडम हाथ पीछे कर लो, कही रेल के नीचे ना आ जाए...!

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक छोटे शहर का लड़का  दिल्ली घूमने  गया,
अपने शहर वापस आया और अपने दोस्तों से बोला:
पता है जितनी भीड़ दिल्ली वालों की शादी में होती है,
उससे ज्यादा भीड़ तो अपने यहां तब होती है जब खराब ट्रांसफॉर्मर ठीक होता है।
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पति अचानक से पत्नी को पीटने लगा  
लोगों ने पूछा क्यों मार रहे हो बेचारी
को?
पति बोला- इसने मेरी चाय में
ताबीज डाला है, मुझे वश में करने के
लिए।
मुझे मेरी मां से दूर करना चाहती है।
बीवी रोते हुए गुस्से में बोली, वो ताबीज नहीं टी बैग है।
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
लड़की एक पंडित जी से- मुझे ऐसा पति चाहिए जो खाता-पीता न हो 
और कुछ गलत काम न करता हो 
पंडित जी लड़की से- फिर तो तुमको ऐसा पति अस्पताल के ICU वार्ड में मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक दोस्त- दूसरे दोस्त से - कैसे हो? 
शराब पीना बंद किया या नहीं?
पहला दोस्त - हां, यार बिलकुल छोड़ दिया है। बस कोई ज्यादा रिक्वेस्ट करता है तो पी लेता हूं।
दूसरा दोस्त  - बहुत बढ़िया... और यह तुम्हारे साथ कौन भाई साहब हैं?
पहला दोस्त - अरे यार, इनको रिक्वेस्ट करने के लिए रखा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें