फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: जब गोलू फ्लाइट में पायलट का हेडफोन छीनने लगा, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Fri, 02 Aug 2024 04:04 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
Funny Jokes In Hindi: हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। हंसने के लिए किसी खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए, क्योंकि कभी भी समय निकालकर हंस सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हंसने में आप जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा कॉमेडी फिल्में, टीवी शो या चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर जिन्हें पढ़कर आपकी हंसी कंट्रोल नहीं होगी। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

गप्पू जब भी कपड़े धोता, तभी बारिश हो जाती!
एक दिन धूप निकली तो वो खुश हुआ 
और दुकान पर सर्फ लेने चला गया!
वो जैसे ही दुकान पर गया, बादल जोर-जोर से गरजने लगे!
गप्पू आसमान की तरफ मुंह करके बोला- क्या? 
किधर? मैं तो बिस्कुट लेने आया हूं।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
गोलू फ्लाइट में पायलट का हैडफ़ोन छीन रहा था।
पायलट- “ये क्या कर रहे हो?”
गोलू- “अच्छा जी ! टिकट हम लें और गाने तुम सुनो 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
सप्पू- 15 सालों में आज पहली बार 
अलार्म से सुबह-सुबह मेरी नींद खुल गई
गप्पू- वो कैसे? क्या तुम्हें अलार्म सुनाई नहीं देता था?
सप्पू- नहीं आज सुबह मुझे जगाने के लिए मेरी 
बीवी ने अलार्म घड़ी फेंक कर सिर पर मारी थी!
 

4 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
दामाद- आज से मैं रोटी नहीं चावल खाऊंगा।
सास- ऐसा क्यों?
दामाद - मोहल्ले वालों के ताने सुनकर थक गया हूं। 
रोज कहते हैं कि ससुराल वालों की रोटी तोड़ता हूं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पप्पू जैसे ही कॉलेज में पहुंचा तो खुशी के मारे उछलने लगा
गप्पू- क्या हुआ, इतना खुश कैसे है?
पप्पू- आज पहली बार मुझसे किसी लड़की ने मेट्रो में बात की!
गप्पू- वाह भाई, क्या बात हुई?
पप्पू- मैं बैठा था, वो बोली उठो ये लेडीज सीट है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें