Chutkule In Hindi: जोक्स और चुटकुले आपके तनाव को कम करने का काम करते हैं, जिससे आप प्रसन्न रहते हैं और सकारात्मक भी सोचते हैं। हर इंसान को स्वस्थ रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इन ठहाकेदार चुटकुलों (Funny Chutkule) को पढ़कर आप हंसने पर मजबूर हो जाएंगे। तो देर किस बात की है, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला......
पति और पत्नी के बीच जोरदार झगड़ा हुआ
पत्नी गुस्से में घर छोड़ कर चली गई,
उसने रास्ते से अपने पति को मैसेज किया-
अपने मोबाइल से मेरा नंबर डिलीट कर देना
उधर से पति का जवाब आया- आप कौन बहनजी........
पति (पत्नी से)- शादी के समय सात फेरे लेते वक्त तुमने,
वचन दिया था और स्वीकार किया था कि मेरी हर बात मानोगी,
मेरी इज्जत करोगी, फिर अब क्या हुआ?
पत्नी- तब अलग बात थी
पति- अलग कैसे?
पत्नी- तो क्या इतने लोगों के सामने तुमसे बहस करती
पति बेहोश......