Jokes In Hindi: हंसने से मन प्रसन्न रहता है जिससे तनाव से बचने में भी मदद मिलती है। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। हंसने से तनाव दूर रहता है और सकारात्मक सोचते हैं। लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी हंसने की सलाह देते हैं। हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। ऐसे मे आज हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ फनी जोक्स (Funny Jokes In Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर.....
एक आदमी रात को दारू पीकर लौटा और दरवाजा खटखटाया
पत्नी ने काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला
आखिरकार पत्नी ने अंदर से गुस्से में कहा- कौन है?
पति- खूबसूरत लड़की के लिए प्यारे-प्यारे फूल लाया हूं
पत्नी ने झट से दरवाजा खोल दिया और पूछा-
फूल कहां है?
पति अंदर घुसते हुए बोला- खूबसूरत लड़की भी कहां है?