फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: बम लेकर चिड़ियाघर में घुसा खरगोश, फिर जो हुआ पढ़कर लोटपोट हो जाएंगे आप

Wed, 11 Jun 2025 01:13 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Jokes: अगर आप हंसते रहते हैं, मन की उदासी दूर रहती है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने से मन में सकारात्मक ख्याल आते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल चुटकुले (Viral Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
Today Funny Jokes: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह और शाम नियमित रूप से हंसते हैं, तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके आसापास भी नहीं भटकती है। इसलिए आपको हंसाने के लिए हम लेकर आए हैं कुछ वायरल हो रहे चुटकुले, जिन्हें पढ़कर आप पेट पकड़कर ठहाके लगाने लगेंगे।

एक खरगोश बम लेकर चिड़ियाघर में घुस गया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा,
तुम सबके पास यहां से निकलने के लिए सिर्फ 2 मिनट का समय है
खरगोश की बाते सुनकर कछुआ बोला- तू सीधे-सीधे बोल न की मैं ही टारगेट हूं
बचपन की हार का बदला लेना चाहता है.......
विज्ञापन

2 of 5
टीचर-स्टूडेंट फनी जोक्स - फोटो : freepik
एक बार लगातार 4 दिनों तक स्कूल में देर से आने पर मैडम ने सोनू से कहा- तुम इतना लेट स्कूल क्यों आते हो?
सोनू- मैडम, आप मेरी इतनी चिंता न किया करें
बच्चे गलत समझते हैं.....

मास्टर जी- दशमलव किसे कहते हैं?
गप्पू- जब 10 से लव हो जाए, उसी को दशमलव कहते हैं...
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फना जोक्स - फोटो : वायरल फनी जोक्स
पड़ोसी- भाभी जी भाई साहब नहीं दिख रहे हैं
भाभी- हमारा झगड़ा हो गया है, वह गार्डन में हैं
पड़ोसी- मैंने देखा गार्डन में नहीं हैं वो
भाभी- खोदकर देखा
पड़ोसी बेहोश......


Funny Chutkule: पत्नी- डॉक्टर ने मुझे आराम के लिए कहा है, पति का जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
दो दोस्त सफर पर जा रहे थे,
रात हो गई वो टेंट लगाकर सो गए
रात को एक दोस्त की नींद खुली, उसने दूसरे को जगाकर कहा
आसमान की तरफ तुझे क्या नज़र आता है?
दूसरा दोस्त- बहुत सारे सितारे
पहला दोस्त- इससे क्या पता चलता है?
दूसरा दोस्त- आसमान कितना खुबसूरत है
पहला दोस्त- अबे न्यूटन की औलाद, टेंट चोरी हो गया है....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
दो लड़कियां बस में सीट के लिए लड़ रही थीं
कंडक्टर- अरे क्यों लड़ रही हो
जो उम्र में सबसे बड़ी है वो बैठ जाए
फिर क्या, पूरे रास्ते दोनों खड़ी ही रहीं......


डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें