फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Chutkule: पत्नी- डॉक्टर ने मुझे आराम के लिए कहा है, पति का जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके

Wed, 11 Jun 2025 12:26 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes in Hindi: जोक्स और चुटकुले आपके तनाव को कम करने का काम करते हैं। इससे आप प्रसन्न रहते हैं और सकारात्मक सोचते हैं। हर इंसान को स्वस्थ रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। 
विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
Comedy Jokes: हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। यही वजह है कि सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हंसने के लिए आप जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा कॉमेडी फिल्में, टीवी शो या चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule in Hindi) लेकर आए है,जिन्हें पढ़कर आपकी हंसी कंट्रोल नहीं होगी। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला.....

पत्नी- सुनो जी, डॉक्टर ने मुझे एक महीना आराम के लिए 
स्विट्ज़रलैंड या पेरिस जाने को कहा है, हम कहां जायेंगे?
पति- दूसरे डॉक्टर के पास......

दोस्त का हालचाल पूछने गए 2 दोस्त काफी देर तक हॉस्पिटल में बैठे रहे
तभी पेशेंट की बीवी बोली- आप जिस नर्स के लिए यहां 2 घंटे से बैठे हैं,
उसी के लिए ये यहां 4 दिन से लेटे हैं........
विज्ञापन

2 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
राजू (सुरेश से)- आज नए पड़ोसी के घर चंदा मांगने गया तो उसने गिरा-गिरा के पीटा
सुरेश- क्यों 
राजू- मुझे क्या पता था, कि उसकी बीवी का नाम चंदा है......
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला
कंजूस पति ने पत्नी से कहा- जब मैं सूट पहनकर सब्जी लेने जाता हूं 
दुकानदार मुझे मंहगी सब्जी देता है
जब में मैला कुरता-पाजामा पहनकर सब्जी लेने जाता हूं 
तो सब्जी सस्ती मिलती है
पत्नी- हाथ में कटोरा लेकर जाया करो, सब्जी मुफ्त में मिल जाया करेगी.......


Hindi Jokes: सास- दामाद जी अपने घर कब वापस जा रहे हो? जवाब पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

4 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
चिंटू- जो मेरी इच्छा पूरी करेगा उसको 1 लाख रूपये दूंगा
मिंटू- बोल क्या इच्छा है तेरी?
चिंटू- मुझे 2 लाख रुपये चाहिए....

राजू ने बहुत कठोर तपस्या की
प्रसन्न होकर भगवान बोले- मांगो वत्स, क्या चाहिए?
राजू- सिस्टम से चलिए प्रभु
पहले तपस्या भंग करने के लिए अप्सराएं आती थीं, उनका क्या हुआ?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पति आधी रात को अपनी मोटी बीवी को जगा कर बोला-
घुट-घुट कर मरना सही है या फिर एकदम से मर जाना?
पत्नी- एकदम से मर जाना अच्छा होता है
पति- तो अपनी दूसरी टांग भी मेरे ऊपर रख दे
और किस्सा खत्म कर मेरा......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें