फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes in Hindi: पति-पत्नी के ये मजेदार जोक्स पढ़कर रोक नहीं पाएंगे हंसी, यकीन न हो तो ट्राई करके देख लीजिए

Wed, 29 Nov 2023 04:29 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
हंसना-हंसाना ही जिंदगी जीने का नाम है, जीवन को साकात्मक बनाए रखने और स्वस्थ रहने का ये मूल मंत्र भी है। इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाइए। मेडिकल साइंस भी मानता है कि हंसते रहने और खुश रहने वाले लोग शारीरिक-मानसिक तौर पर ज्यादा स्वस्थ और फिट रहते हैं। दौड़ती-भागती और तनाव से भरी इस जिंदगी में हंसने के तरीके ढूंढने की आदत बनाइए, ये बहुत जरूरी है।

हंसने से मन शांत रहता है और मन शांत और स्वस्थ है तो आप कई बीमारियों से खुद को सुरक्षित रख सकते हैं। आपके लिए हम लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स जिसे पढ़कर आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी, कुछ पल के लिए ही सही आप सारे तनाव को भूल जाएंगे। तो आइए खोलते हैं आज के जोक्स का पिटारा।
 
विज्ञापन

2 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी अपने पति से गुस्से में, ‘सुनो मैं यह घर छोड़कर हमेशा के लिए जा रही हूं।’
पति भी गुस्से में, ‘हां, ‘जान’ छोड़ो अब।’
पत्नी प्यार से, बस आपकी यही जान कहने की आदत मुझे रोक लेती है।
 
विज्ञापन

3 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी बड़े ही प्यार के साथ अपने पति से
अजी सुनते हो दो किलो मटर ले लूं ?
पति : हां, जो तुम्हें ठीक लगे ले लो।
पत्नी : राय नहीं मांगी है, पूछ रही हूं कि इतने मटर छिल लोगे न?

4 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी : मैं तुमसे बात नहीं करती, जाओ मैं तुम्हें तलाक देती हूं।
पति : ये लो चॉकलेट खाओ, शुभ काम में देरी कैसी।
विज्ञापन

5 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी : मैं तुम्हारे जन्मदिन पर कपड़े लाई हूं।
पति : दिखाओ न
पत्नी : रुको पहनकर आती हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
पति (पत्नी से): जरा, पानी पिला दो…
पत्नी: क्या हुआ प्यास लगी है?
पति (गुस्से से): नहीं गला चैक करना है, कि कहीं से लीक तो नहीं है?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें