फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोक्स हिंदी: जब बच्च ने दादी के सामने खोल दी मम्मी की पोल, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Mon, 12 Oct 2026 06:33 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

जोक्स हिंदी: जीवन में सेहतमंद रहने के लिए प्रसन्न रहना बहुत जरूरी है। अगर हम हंसते रहते हैं तो हमारा मन खुश रहता है और हम तनावमुक्त रहते हैं। इसकी वजह से हम कई खतरनाक बीमारियों से बचे रहते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : Adobe Stock
जोक्स हिंदी: अगर आप हंसते रहते हैं, मन की उदासी दूर रहती है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने से मन में सकारात्मक ख्याल आते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर

इंटरव्यू में बॉस ने पूछा- क्या आपको ब्रिटिश भाषा आती है?
लड़का- हां
बॉस- कुछ बोल के दिखाओ
लड़का- डूगना लागान डेना पडेगा बुवन!
बॉस- बॉस बेहोश
 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पत्नी से झगड़ा के बाद मैंने कहा, तुम मेरा क्या बिगाड़ लोगी,,
तब से मोबाइल का चार्जर ही नही मिल रहा!
 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पत्नी- मेहमान आ रहे हैं और घर में दाल के सिवाय कुछ बना नहीं है।
पति- जब वे आएं तो किचन में एक बर्तन गिरा देना और जब मैं पूछू तो कहना कि शाही पनीर गिर
गया। 
फिर दूसरा बर्तन गिराना और कहना पनीर भुज्जी भी गिर गई। 
फिर मैं कहूंगा चलो दाल ही ले आओ
मेहमानों के आने के बाद बर्तन गिरने की आवाज आई।
पति- क्या हुआ?
पत्नी- भंगड़ा पा ले कंजरा दाल ही गिर गई। 

जोक्स: टीचर- तुम तो पढाई में बहुत कमजोर हो, चिंटू का जवाब सुनकर बोलती हो गई बंद

4 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
बच्चा दादी के पास आया और बोला
दादी मां आप टे बोल कर दिखाओ
दादी- टे…
बच्चा- फिर से बोलो टे..
कितना बढ़िया बोलती हैं, आप मम्मी को क्यों नहीं सुना देतीं। 
दादी- क्या मतलब तेरी मम्मी को क्यों सुनाऊं?
वह अपनीं सहेलियों से कह रही थीं, इसकी दादी पता नहीं कब टे बोलेंगी... 

जोक्स हिंदी: साली- जीजाजी आप मुझसे कितना प्यार करते हो? जवाब सुनकर साली साहिबा हो गईं नाराज
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
भिखारी- कुछ खाने को दे दो
लड़की – टमाटर खाओ
भिखारी – रोटी दे दो.
लड़की – टमाटर खाओ
भिखारी- अच्छा लाओ टमाटर ही दे दो
लड़की की मा – अरे तुम जाओ बाबा …ये तोतली है…
कह रही है .. कमाकर खाओ…

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं )
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें