Jokes in Hindi: अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेंगे, तो हमेशा स्वस्थ रहेंगे। हंसना से तनाव दूर होता है और आप स्वस्थ रहते हैं। हंसी एक ऐसी औषधि है, जो आप कोई बीमारियों से बचाने में मदद करती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
संता अपने हेल्थ के बारे में अपने डॉक्टर से मिलने गया,
संता की नौकरी, पगार, काम के प्रकार इत्यादि को सुनकर डॉक्टर ने सलाह दी-
ज़्यादातर पैदल चला करो
कोल्डड्रिंक्स कम कर दो
शराब तो बिलकुल ही छोड़ दो
बहुत ज्यादा पानी पियो
अगर आप-पास जाना हो तो रिक्शा से मत जाओ, चल के जाओ
बाहर का खाना पूरी तरह से बंद करो
घर पर तेल, घी मत खाओ और मांस, अंडे, मछली खाना बंद करो
संता ने हां तो बोल दिया.. फिर डरते-डरते सवाल पूछा-
डॉक्टर साब...मुझे हुआ क्या है??
डॉक्टर- तुम्हें हुआ कुछ नहीं है...तुम्हारी सैलरी ही कम है बे! इलाज झेल नहीं पाओगे...