फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोक्स हिंदी: सोशल मीडिया पर वायरल चुटकुलों को पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी, पलभर में तनाव हो जाएगा दूर

Sun, 25 Oct 2026 05:15 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

जोक्स हिंदी: हंसने से आपका मन शांत रहता है और आप जीवन में सही फैसले लेते हैं। इसके साथ ही हंसने से आप मानसिक तनाव से बचे रहते हैं और कई बीमारियां आसे दूर रहती हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
Funny Hindi Jokes - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala
जोक्स हिंदी: अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है। इसके साथ ही आप मानसिक तौर पर तरोताजा महसूस करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स और मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

पता नहीं ये कौन सा मौसम चल रहा है...
मच्छर काट रहे हैं...
कम्बल भी ओढ़ रहे हैं...
पंखा भी चल रहा है...
नहा थोड़ा गरम पानी से रहे हैं...
और पी ठंडा पानी रहे हैं...
लगता है कौनो फिरकी ले रहा है...
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
आपने कभी सोचा है कि सरकार ने
वोट डालने की उम्र 18 साल
और शादी की उम्र 21 क्यों
रखी है?
क्योंकि हर आदमी जानता है कि देश
संभालना आसान है पर बीवी को नहीं...
 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
मम्मी- चिंटू, रिजल्ट का क्या हुआ?
चिंटू- मास्टर जी ने कहा है कि एक और साल इसी क्लास में पढ़ना होगा
मम्मी- शाबाश, चाहे 2-3 साल और लग जाए, लेकिन फेल मत होना।

चुटकुले: डॉक्टर- आपका दांत निकालना पड़ेगा क्योंकि ये सड़ चुका है, मरीज बात सुनकर कोमा में पहुंच गया
 

4 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
सास (गुस्से में) - मैंने कितनी बार कहा है बहू कि बिन्दी लगा के बाहर जाया करो
बहू - पर जींस-टॉप में बिन्दी कौन लगाता है मां जी ?
सास भी बड़ी तेज थी,तुरंत नहले पे दहला मारकर बोली –
मैंने कब कहा कि जींस पे लगा,माथे पे लगा ले बेटी 
 

देसी जोक्स: पत्नी की बात सुनकर चार दिन से बेहोश है पति, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले



 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
लड़का- तुम लड़कियां इतनी खूबसूरत क्यों हों? 
लड़की- क्योंकि भगवान ने हमें अपने हाथों से बनाया है 
लड़का- लो…, बोल तो ऐसे रही है जैसे हमें तो मजदूरों को ठेके पर दिया था।

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें