Jokes in Hindi: इंसान को अच्छे स्वास्थ के लिए हंसना चाहिए। इससे मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानिसक तनाव और चिंता की वजह से होने वाली बीमारियों से बचना है, तो इंसान को अपनी दिनचर्या में हंसी को भी शामिल कर लेना चाहिए। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं।
संता एक डॉक्टर के पास गया और उससे पूछा
संता- डॉक्टर साहब, घर जाकर चेक करने की क्या फीस है?
डॉक्टर ने कुछ सोचा और बोला: 300 रुपए.
संता- ठीक है, तो चलिए.
इतना सुनते ही डॉक्टर ने अपनी बाइक निकाली और संता के साथ उसके घर जा पहुंचा.
वहां पहुंच कर डॉक्टर ने पूछा- मरीज किधर है?
संता- अरे मरीज वरीज कोई नहीं है पागल, टैक्सी वाला 500 रुपए मांग रहा था और तू 300 में ले आया!