फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: बीएमडब्ल्यू कार में डेट पर गए लड़का और लड़की, पढ़िए मजेदार चुटकुले

Mon, 20 Jul 2026 05:45 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Jokes: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हर दिन हंसना चाहिए। हंसने से इंसान को मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है। इसलिए इंसान के लिए हंसना बेहद जरूरी है।

विज्ञापन
1 of 5
हिंदी चुटकुले - फोटो : Adobe Stock
Chutkule In Hindi: हंसने से मन प्रसन्न रहता है जिससे तनाव से बचने में भी मदद मिलती है। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। हंसने से तनाव दूर रहता है और सकारात्मक सोचते हैं। लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी हंसने की सलाह देते हैं। हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। ऐसे मे आज हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और ने के सफर पर.....

बीएमडब्ल्यू कार में डेट पर गए लड़का और लड़की 
लड़का- मैं आज तक तुमसे एक बात छुपा रहा हूं
लड़की- क्या?
लड़का- मैं शादीशुदा हूं
लड़की- तुमने तो डरा ही दिया था,
मुझे लगा कि ये बीएमडब्ल्यू कार तुम्हारी नहीं है
लड़की का जवाब सुनकर लड़के के होश उड़ गए.....
विज्ञापन

2 of 5
Funny jokes - फोटो : freepik
पप्पू से गप्पू- बरसात के इस सुहाने मौसम में  
सिंगल्स सिर्फ सपने देखते हैं
कपल्स एक दूसरे को डेट करते है और शादी शुदा 
लोग कहते है, कपड़े कहां डालने है बताओ जरा.....


पप्पू- तेरी शादी की सालगिरह कब है?
गप्पू- बर्तन ही मांज रहा हूं, लोटे पर तारीख लिखी है
देख कर बताता हूं.....
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
सुरेश- बाबा, नंबर वाला चश्मा उतारने का कोई
घरेलू उपाय बताइए
बाबा- पहले दायें हाथ में दाई डंडी पकड़े
फिर बायें हाथ में बाईं डंडी पकड़े
धीरे से चश्मा आगे की तरफ खींचे
चश्मा उतर जायेगा...

Funny Chutkule: देवर-भाभी में हुआ जबरदस्त झगड़ा, फिर जो हुआ पढ़कर खूब हंसेंगे आप

Jokes: चिंटू से टीचर- मैं तेरी मां बन जाऊं तो तुझे 2 दिन में सुधार दूं, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले 

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
दादी को गीता पढ़ते देख बेटे ने मां से पूछा-
दादी कौन सी परीक्षा की तैयारी कर रही हैं?
मां- बेटा ये फाइनल ईयर की तैयारी कर रही हैं.....


रास्ते में जाते वक्त बेटा एक बिल्डिंग की तरफ,
इशारा करते हुए मां से बोला- मां दिवाली आने वाली है
इस बार पटाखे में इसी दुकान से लूंगा
मां- ये पटाखों की दुकान नहीं, लड़कियों का हॉस्टल है
बेटा- पर पापा कह रहे थे कि यहां एक से एक धांसू पटाखे हैं.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
एक महिला ब्यूटी पार्लर जाती है
महिला- काफी दिनों बाद अच्छा फेशियल हुआ है,
काफी एक्सपीरियंसड लगती हो,
पहले कहां काम करती थी तुम?
रिंकी- मैम आज मेरा पहला दिन है,
इससे पहले मैं बर्तन मांजने का काम करती थी....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें