Jokes In Hindi: बीते वर्षों में जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गया है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है। इसके साथ ही आप मानसिक तौर पर तरोताजा भी महसूस करते हैं। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास परिवार में एक साथ बैठकर बात करने के लिए वक्त नहीं है। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार चुटकुले (Majedar Chutkule) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
देवर-भाभी में हुआ जबरदस्त झगड़ा
भाभी- तुम पागल, तुम्हारे भैया पागल
देवर- तुम पागल, तुम्हारा भाई पागल
भाभी- मेरे भाई को क्यों बोल रहे हो?
बहन को नहीं बोल सकते क्या
देवर- आपके चक्कर में अब आपकी बहन से भी
बिगाड़ लूं क्या......
भाभी- अगर मैं खो गई तो तुम क्या करोगे?
देवर- मैं अखबार में इश्तिहार दूंगा
भाभी- तुम कितने अच्छे हो, क्या लिखोगे?
देवर- जिसको मिले उसकी
भाभी के होश उड़ गए......