फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Chutkule: लड़की- आप कितना पढ़े हो? लड़के ने दिया गजब का मजेदार जवाब

Tue, 28 Jul 2026 04:34 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Hindi Jokes: हंसने से न सिर्फ मन खुश रखता है, बल्कि हंसना सेहत के लिए भी बेहद फायदेमं माना जाता है। स्वस्थ और खुशहाल जीवन के लिए पौष्टिक भोजन, स्वच्छ हवा के साथ ही हंसी भी जरूरी है। 

विज्ञापन
1 of 5
लड़का-लड़की वायरल जोक्स - फोटो : Adobe Stock
Jokes In Hindi: हंसने से मन प्रसन्न रहता है जिससे तनाव से बचने में भी मदद मिलती है। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। हंसने से तनाव दूर रहता है और सकारात्मक सोचते हैं। लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी हंसने की सलाह देते हैं। हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। ऐसे मे आज हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर.....

लड़की- Hii
लड़का- Yes
लड़की- How r u?
लड़का-  Fine
लड़की- आप कितना पढ़े हो?
लड़का- तुम्हारे जितना
लड़की- मेरे जितना मतलब?
लड़का- मैं भी बस इतनी इंग्लिश बोल कर,
सीधा हिंदी में शुरू हो जाता हूं......
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
पप्पू से गप्पू- बरसात के इस सुहाने मौसम में  
सिंगल्स सिर्फ सपने देखते हैं
कपल्स एक दूसरे को डेट करते है और शादी शुदा 
लोग कहते है, कपड़े कहां डालने है बताओ जरा.....


पप्पू- तेरी शादी की सालगिरह कब है?
गप्पू- बर्तन ही मांज रहा हूं, लोटे पर तारीख लिखी है
देख कर बताता हूं.....
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
सुरेश- बाबा, नंबर वाला चश्मा उतारने का कोई
घरेलू उपाय बताइए
बाबा- पहले दायें हाथ में दाई डंडी पकड़े
फिर बायें हाथ में बाईं डंडी पकड़े
धीरे से चश्मा आगे की तरफ खींचे
चश्मा उतर जायेगा...

Jokes: पति और पत्नी एक कुएं के पास गए मन्नत का सिक्का डालने, फिर जो हुआ पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

Hindi Jokes: पिता से राजू- आप मुझे जैसे मारते हो क्या दादा जी भी आपको मारते थे? पढ़िए मजेदार चुटकुले

4 of 5
जोक्स का पिटारा - फोटो : freepik
एक लड़का रात को देर से घर लौटा
मां- कहां से आ रहा है?
लड़का- कैबरे डांस देखने गया था
मां- हे भगवान, तूने कोई ऐसी चीज तो नहीं देखी
जो तुझे नहीं देखनी चाहिए थी?
लड़का- हां मैंने देखी थी
मां- क्या देखा?
लड़का- पापा......


भिखारी- भगवान के नाम पर कुछ दे दे बाबा
महिला- मेरे पास कुछ नहीं है
भिखारी- बस 5 रुपये का सवाल है
महिला- हां पूछो, क्या पता मुझे आता हो.... 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
टिंकू अपनी बीवी को ससुराल लेने जाता है,
जाते हुए उसकी सास उसको 100 रुपये देती है
घर पहुंचते ही वो पत्नी से कहता है-
तेरी मां ने मेरी बेइज्जती कर दी
मैं 150 रुपये के केले लेकर गया था और उन्होंने
मुझे 100 रुपये पकड़ा दिए
इतना सुनकर पत्नी गुस्से में बोली-
तुम मुझे लेने आए थे या केले बेचने.... 


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है) 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें