Viral Funny Jokes: स्वस्थ रहने की फ्री दवा है हंसी। हंसने से इंसान का मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। ऐसे में आज हम आपके लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं, जो आपको हंसने पर मजबूर कर देंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला.....
एक लड़का नई-नई शादी के बाद पहली बार ससुराल गया
साली से बोला- आपके गांव में सबसे मशहूर चीज क्या है?
साली- एक ही चीज मशहूर थी, वो भी आप ले गए.....
जीजा (साली जी)- मुझे समझदार औरत से शादी करनी चाहिए थी
साली- अरे जीजा जी, समझदार औरत आपसे कभी शादी नहीं कर सकती
जीजा- बस मुझे यही साबित करना था, तुम्हारी दीदी समझदार नहीं है...