फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes in Hindi: साली- जीजा जी, आप तो बहुत स्वीट हैं, जवाब सुनकर बोलती हो गई बंद

Sat, 21 Mar 2026 06:02 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes in Hindi: तनाव से बचने के लिए हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे मजेदार जोक्स (Majedar Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स का खजाना - फोटो : Freepik
Jokes in Hindi: जीवन से तनाव को दूर करने और जिंदगी की सभी परेशानियों को खत्म करने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि अच्छी सेहत के लिए प्रसन्न रहना बहुत जरूरी है। सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। हम आपको हंसाने के लिए लाए हैं मजेदार जोक्स, जिन्हें पढ़कर आप हंस-हंस कर लोटपोट हो जाएंगे।

पत्नी- क्यों जी, गेहूं कहां पिसवाया आपने...?
पति (सहमकर)- हमेशा वाली जगह पर।
पत्नी- तो गेहूं देकर कहीं सैर सपाटा करने चले गए होंगे...?
पति- कहीं तो नहीं गया था...वहीं रूका था।
पत्नी- ध्यान कहां रहता है आप का...आती जाती औरतों को देख रहे होंगे,
खूब जानती हूं आपको...?
पति (अब पूरी तरह घबरा गया) - सच में वही सामने खड़े होकर आटा पिसवाया।
पत्नी- झूठ मत बोलो, पूरा ध्यान व्हाट्सएप में होगा बहुत दिनों से नोट
कर रही हूं घर के काम में आपका बिल्कुल ध्यान नहीं रहता आपका...?
पति- नहीं, ऐसा कुछ भी नहीं, बताओ तो हुआ क्या...?
पत्नी- सबकुछ ठीक था तो रोटियां जल कैसे गईं फिर...!
 
विज्ञापन

2 of 5
जीजा साली जोक्स - फोटो : Adobe Stock
साली- जीजा जी, आप तो बहुत स्वीट हैं।
जीजा- हां साली जी, तभी तो तुम्हारी दीदी रोज मुझे खा जाती है।
विज्ञापन

3 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
मॉल में बिस्कुट चोरी करते हुए एक खूबसूरत महिला पकड़ी गई और फिर... 
जज- तुमने बिस्कुट का एक पैकेट चुराया, जिसमें 30 बिस्कुट थे, इसके लिए तुम्हें 30 दिनों की सजा सुनाई जाती है 
महिला का पति बोला- जज साहब, सूजी का पैकेट भी चुराया है।
जज बेहोश...कितनी सजा दें।

Comedy Jokes: बॉयफ्रेंड की रोमांटिक शायरी सुनकर गर्लफ्रेंड के उड़े होश, पढ़िए वायरल फनी जोक्स
 

4 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
पति- शादी से पहले तुम बहुत उपवास रखती थी अब क्या हो गया...?
पत्नी- बहुत नहीं, सिर्फ 16 सोमवार रखती थी...!
पति- फिर अब क्या हुआ...?
पत्नी- फिर तुमसे शादी हो गई और मेरा उपवास से भरोसा ही उठ गया...!

Jokes: क्लास में एक लड़की को सब बुआ-बुआ कहते थे, वजह पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Funny Jokes - फोटो : freepik
टीचर-आज मैं क्विज प्रतियोगिता कर रही हूं  सभी बच्चे जल्दी-जल्दी जबाब देना
टीचर- बताओं मधुमक्खी हमें क्या देती है
बच्चा- शहद
टीचर- पतली बकरी क्या देती है
बच्चा- दूध...
टीचर और मोटी भैंस हमें क्या देती है
बच्चा- होमवर्क
दे थप्पड़...दे थप्पड़...दे थप्पड़

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है) 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें