Jokes in Hindi: हम सभी के लिए हंसी किसी दवा से कम नहीं है जो इंसान को कई बीमारियों से बचाने का काम करती है। अगर आपको आज की भागमभाग जिंदगी और बढ़ते काम के दबाव के बीच भी खुश रहना है, तो नियमित रूप से हंसना चाहिए। खुलकर हंसने से शरीर में रक्त संचार काफी बेहतर रहता है। इसके अलावा शरीर की प्रतिरोधी क्षमता में बढ़ोत्तरी होती है जिससे शरीर को रोगो से लड़ने में मदद मिलती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले (Jokes CHutkule in Hindi) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
मास्टर- पढाई शुरू कर दो, पेपर आने वाले हैं
पप्पू- मैं तो खूब पढाई करता हूं, कुछ भी पूछ लो
मास्टर- बता ताजमहल किसने बनाया
पप्पू- मिस्त्री ने
मास्टर- अबे गधे मतलब किसने बनवाया
पप्पू- ठेकेदार ने बनवाया होगा।