फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: टीचर- इस मुहावरे को वाक्य में प्रयोग करके बताओ मुंह में पानी आना, छात्र ने दिया गजब जवाब

Sat, 08 Mar 2025 01:31 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Jokes: जीवन में हंसते मुस्कुराते रहना जरूरी है। हंसने मुस्कुराने से जीवन से बड़ी से बड़ी कठिनाइयां दूर हो जाती हैं। इससे आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। इस कारण आपकी रचनात्मक और उत्पादक क्षमता में भी वृद्धि होती है।
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Funny Jokes: जीवन में हंसते मुस्कुराते रहना जरूरी है। हंसने मुस्कुराने से जीवन से बड़ी से बड़ी कठिनाइयां दूर हो जाती हैं। इससे आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। इस कारण आपकी रचनात्मक और उत्पादक क्षमता में भी वृद्धि होती है। खुश व्यक्ति को किसी प्रकार की गंभीर बीमारी होने की संभावना भी कम रहती है। इसी कड़ी में आपको हंसाने के लिए हम कुछ मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule in Hindi) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे।
 
कड़क मिजाज एक शख्स ने गलती से लात मारने वाली भैंस खरीद ली...
जब भी वो भैंस को खोलता तो भैंस उसके हाथ से छूटकर भाग जाती।
ये सब व्यक्ति की पत्नी से देखा नहीं गया।
पत्नी बोली- सुनिए जी, इसे इतना नहीं मारिए, वरना ये दूध नहीं देगी।
व्यक्ति- अरे मुझे दूध नहीं चाहिए, डिसिप्लिन चाहिए...डिसिप्लिन।
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
 टीचर- इस मुहावरे को वाक्य में प्रयोग करके बताओ "मुंह में पानी आना"।
छात्र- जैसे ही मैंने नल की टोंटी से मुंह लगाकर नल चालू किया- "मेरे मुंह में पानी आ गया"।
टीचर- गेट आउट ।
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
पप्पू होटल में चेक इन करता है और बोलता है कि डबल रूम चाहिए...
होटल मैनेजर - लेकिन सर आप तो अकेले हैं। 
पप्पू - हां, लेकिन मैं एक शादीशुदा इंसान हूं तो मेरी इच्छा है कि बेड की दूसरी साइड खामोशी को एंजॉय करूं...!

Hindi Jokes: पति से पत्नी- जरा किचन से चीनी लेते आना, फिर जो हुआ जानकर लगाएंगे ठहाके
 

4 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
मुकेश - डॉक्टर साहब, मुझे एक समस्या है। 
डॉक्टर - क्या? 
मुकेश - बात करते वक्त मुझे आदमी दिखाई नहीं देता! 
डॉक्टर - और ऐसा कब होता है? 
मुकेश - फोन पर बात करते वक्त...!!!

Hindi Jokes: पति- तुमने कहा था डिनर में दो ऑप्शन हैं पर यहां तो एक ही सब्जी है, पत्नी का जवाब सुनकर बोलती बंद

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock

चिंटू- ऐसा लगता है कि वो लड़की ऊंचा सुनती है। मैं कुछ कहता हूं वो कुछ और ही बोलती है।
पिंटू- वो कैसे? 
चिंटू- मैंने कहा… आई लव यू, तो वह बोली मैंने कल ही नए सैंडल खरीदे हैं…
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें