फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Best Jokes: समझदार औरत से शादी करने को लेकर जीजा ने साली से कही ऐसी बात, पढ़कर खिल उठेगा आपका उदास चेहरा

Tue, 27 May 2025 04:50 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Best Jokes: सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव से बचना बहुत जरूरी है। ऐसे में जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बनाने में मददगार साबित होते हैं।

विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
Funny Jokes In Hindi: स्वस्थ रहने की फ्री दवा है हंसी। हंसने से इंसान का मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हंसने से शरीर को कई फायदे होते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं। जो आपको हंसा- हंसाकर लोटपोट कर देंगे।

जीजा (साली से)- मुझे समझदार औरत से शादी करनी चाहिए थी
साली- समझदार औरत आपसे कभी शादी नहीं कर सकती
जीजा- बस मुझे यही साबित करना था, तुम्हारी दीदी समझदार नहीं है....


जीजा- तुम्हारी दीदी से शादी करके मुझे एक फायदा हुआ है
साली- कौन सा फायदा?
जीजा- मुझे मेरे गुनाहों की सजा इसी जन्म में मिल गई.....
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
नौकरानी- मालकिन, मुझे 10 दिन की छुट्टी चाहिए
मालकिन- अगर तू छुट्टी पर चली गई, तो फिर तेरे साहब का नाश्ता कौन बनाएगा?
टिफिन कौन पैक करेगा, कपड़े कौन धोएगा, उनको टाइम से दवाई कौन देगा?
नौकरानी (शरमाते हुए)- अगर आप कहें तो मैं साहब को भी अपने साथ ले जाऊं.....
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पेपर देते समय एक छात्र बिल्कुल चुप बैठा था
टीचर- तुम परेशान क्यों हो? 
छात्र चुप रहा
टीचर- क्या तुम पैन भूल गए? 
छात्र फिर चुप रहा
टीचर- क्या हुआ रोल नम्बर भूल गए? 
छात्र फिर चुपचाप रहा
टीचर- क्या कैल्कुलेटर भूल गये हो? 
छात्र- अरे चुप हो जा मेरी मां
इधर मैं गलत सब्जेक्ट की पर्चियां ले आया और तुझे पैन, पेंसिल की आग लगी है......


Jokes In Hindi: पप्पू- मुझे क्या बीमारी है? डॉक्टर का जवाब पढ़कर खिलखिलाकर हंसेगे आप

4 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
पप्पू- डॉक्टर साहब क्या आप मेरी बीमारी का पता लगा सकते हो?
डॉक्टर- हां आप की आखें बहुत कमजोर हैं
पप्पू- इतनी जल्दी आप को कैसे पता चल गया?
डॉक्टर- क्योंकि तुमने बाहर बोर्ड पर नहीं पढ़ा कि मैं जानवरों का डॉक्टर हूं......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पप्पू- मुझे शादी में बीएमडब्ल्यू मिली है
गप्पू- लेकिन तुम्हारे पास तो कोई कार नहीं है
पप्पू- अरे यार, बीएमडब्ल्यू का मतलब है 'बहुत मोटी बीवी'....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें